न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’! BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार! जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा रवाना, ओम पर्वत तक पहुंचेगी साधु-संतों की टोली BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका का निरीक्षण,, अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा
Home » सम्मान » “पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ की पुस्तक ‘देश के रत्न भारत रत्न’ का विमोचन”

“पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ की पुस्तक ‘देश के रत्न भारत रत्न’ का विमोचन”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून / भगवानपुर । देहरादून की डिफेंस कॉलोनी एवं लोकसभा सांसद हरिद्वार कार्यालय पर हिंदी साहित्यकार डॉ.रजनीश सैनी ‘ राजेंद्र ‘ द्वारा लिखित पुस्तक “देश के रत्न भारत रत्न” का गरिमामय पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित किया गया। l

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत,अति विशिष्ट अथिति राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भजापा मुनीश सैनी को बुके एवं फाउंडेशन का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया l लोकसभा सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि ” देश के रत्न भारत रत्न ” भारतीय विभूतियों के प्रेरणादायी जीवन,उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान तथा युवा पीढ़ी के लिए आदर्श मूल्यों का उत्कृष्ट संकलन है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा साहित्य प्रेमियों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।पूर्व प्रत्याशी कलियर विधानसभा मुनीश सैनी ने संबोधन में कहा कि डॉ.रजनीश सैनी समाजसेवा,राजनीति एवं साहित्य क्षेत्र में नये-नये आयाम छू रहे है l साहित्य क्षेत्र में उनके द्वारा लिखित पुस्तक और उपलब्धि नई पीढ़ी एवं युवाओं को प्रेरित कर दिशा देने का कार्य करेगी l देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लेखक डॉ.रजनीश सैनी ‘ राजेंद्र ‘ ने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य भारत रत्न से अलंकृत महान विभूतियों के जीवन,संघर्ष, उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को जन-जन तक पहुँचाना है,ताकि युवाओं में देशभक्ति,प्रेरणा और सकारात्मक सोच का विकास हो सके।

समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों,शिक्षकों एवं साहित्य प्रेमियों ने पुस्तक के प्रकाशन पर लेखक को शुभकामनाएँ दीं तथा इस कृति को हिंदी साहित्य और राष्ट्रीय चेतना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा लेखक के उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम का बहुत सुन्दर संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष शर्मा के द्वारा किया गया l पुस्तक विमोचन के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी,पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश डॉ.धर्म सिंह सैनी,गन्ना राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार श्यामवीर सैनी,पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार साहब सिंह सैनी,अधिशासी अभियंता उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन इं.रविंद्र कुमार सैनी, उप जिला अधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी,पूर्व राजपत्रित अधिकारी रक्षा मंत्रालय भारत सरकार इंजी.करण सिंह सैनी, पूर्व वित्त एवं लेखा अधिकारी सहारनपुर उत्तर प्रदेश,सोम प्रकाश सैनी,पूर्व डिप्टी मैनेजर सर्वे डिपार्टमेंट लोनवाला महाराष्ट्र राजकुमार साध, पर्यावरण विद् एवं वृक्ष मित्र डॉ.त्रिलोकचंद सोनी,संवाद वन संस्थापक संवाद वन एवं सत्या फाऊंडेशन उत्तराखंड दीपक पवार,कोषाध्यक्ष बौद्ध उत्सव मेला समिति देहरादून रविंद्र सैनी,एस.के फाउंडेशन अमित सैनी,महंत विश्वास आनंद,वरिष्ठ चिकित्सक किंग हेल्थ केयर सहारनपुर डॉ.अशोक सैनी,डायरेक्टर दृश्यम आई.ए.एस रुड़की इंजी.वैभव सैनी,देवभूमि जागृति फाउंडेशन ब्रांड एंबेसडर डॉ.रविंद्र सैनी, राष्ट्रीय प्रभारी सुधीर आर्य,राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख आशीष राष्ट्रवादी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनमोल सैनी,वरिष्ठ समाजसेवी सूर्यकांत सैनी,रवि सैनी एवं वरिष्ठ हिंदी साहित्यकारों में डॉ.राजकुमार उपाध्याय,डॉ अनिल शर्मा,डॉ प्रदीप त्यागी,डॉ.संजय सैनी,डॉ. सुरेंद्र कुमार सैनी,अनिल अमरोही,नरेश राजवंशी,कुंवर सों सिंह सैनी,डॉ अशोक शर्मा,डॉ. नवीन शरण निश्चल,डॉ.गोपाल नारसन,डॉ.घनश्याम गुप्ता,डॉ.बिजेंद्र सैनी,डॉ.सुभाष धीमान,डॉ मदन बिरला,डॉ सुनीता सैनी,अंजू संगीता,सुरेखा हिंदुस्तानी और शिक्षाविदों में समय सिंह सैनी,केपी सिंह सैनी, अश्विनी सैनी,मा.अनिल सैनी,मा.प्रवेश कश्यप,पंडित आशीष शर्मा,मा.अजीत सैनी.डॉ राजीव सैनी,मा.दिनेश सैनी,मा. संदीप सैनी,मा.पप्पन कश्यप, मा.प्रदीप सैनी.मा.प्रमोद सैनी, डॉ विश्वास सैनी,नितिन राज सैनी,डॉ रंजन धनगर,अनिल चौहान, पुरुषोत्तम सैनी, पंकज सैनी आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित।

ALSO READ  "उत्तराखंड की लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने में जुटी धामी सरकार, नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों से सजी ‘माउंटेन मेलोडीज’ का विमोचन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 5
Users Today : 420
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 5
Users Today : 420
Users Yesterday : 496