(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 8 जून 2026 को एक युवती ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अमित कश्यप नामक युवक ने उससे शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे गाली-गलौज की और विवाह से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 199/26 धारा 69 एवं 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए तथा उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और 4 जुलाई 2026 को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कश्यप (31 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नाथीराम, निवासी आवास विकास मॉडल कॉलोनी, रानीपुर मोड़, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीपा भंडारी और कांस्टेबल अमन तोमर शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




































Users Today : 27
Users Yesterday : 1258
