न्यूज़ फ्लैश
“धामी सरकार का शिक्षा पर सबसे बड़ा फैसला! मदरसा बोर्ड हुआ समाप्त, अब अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के जरिए सभी बच्चों को मिलेगी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा” “संस्कार, शौर्य और अनुशासन का संगम! गुरुकुल कांगड़ी में 7 जुलाई से शुरू होगा आर्यवीर-आर्य वीरांगना दल का भव्य प्रशिक्षण शिविर” “तनाव भगाएंगे पेड़, भविष्य बचाएगी हरियाली! SBI के 71वें बैंक-डे पर गुरुकुल कांगड़ी में हरित क्रांति का आगाज़” “अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षा का नया अध्याय! मेजर फणींद्र मिश्रा बने कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक, रुड़की के नए प्राचार्य” “शिक्षाऋषि डॉ. तेजवीर सिंह सैनी को जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों को मिले सफलता, संस्कार और अनुशासन के प्रेरक मंत्र” “जनता के काम में अब नहीं चलेगी लापरवाही! प्रभारी सचिव वीके संत ने विकास भवन में किया सख्त निरीक्षण, त्वरित समाधान के दिए निर्देश”
Home » Uncategorized » “जनता के काम में अब नहीं चलेगी लापरवाही! प्रभारी सचिव वीके संत ने विकास भवन में किया सख्त निरीक्षण, त्वरित समाधान के दिए निर्देश”

“जनता के काम में अब नहीं चलेगी लापरवाही! प्रभारी सचिव वीके संत ने विकास भवन में किया सख्त निरीक्षण, त्वरित समाधान के दिए निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रभारी सचिव वीके संत ने बुधवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में आने वाले आमजन की समस्याओं एवं कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने बाल विकास विभाग में कर्मचारियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद की कोई भी गर्भवती एवं धात्री महिला पंजीकरण से वंचित न रहे और सभी पात्र महिलाओं को शासन की योजनाओं का समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराया जाए।समाज कल्याण विभाग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पेंशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन योजना से वंचित न रहे।

साथ ही सभी पेंशन योजनाओं से संबंधित अद्यतन आंकड़े उपलब्ध कराने तथा कार्यालय में अभिलेखों एवं पत्रावलियों का सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए नलिनीत घिल्डियाल, संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 3 7 5 5
Users Today : 204
Users Yesterday : 2168
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 3 7 5 5
Users Today : 204
Users Yesterday : 2168