न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » जयंती » “शिक्षाऋषि डॉ. तेजवीर सिंह सैनी को जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों को मिले सफलता, संस्कार और अनुशासन के प्रेरक मंत्र”

“शिक्षाऋषि डॉ. तेजवीर सिंह सैनी को जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों को मिले सफलता, संस्कार और अनुशासन के प्रेरक मंत्र”

(शहजाद अली हरिद्वार)धनौरी। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में बुधवार को महाविद्यालय के संस्थापक शिक्षाऋषि स्वर्गीय डॉ तेजवीर सिंह सैनी की 65 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रेरणा समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक दिव्येश उपाध्याय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मुनेंद्र सिंह, हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश चौधरी, धनौरी पुलिस चौकी के प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान, डॉ आदित्य सैनी के साथ ही शिक्षकों कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने संस्थापक के शिक्षा एवं समाज के प्रति अमूल्य योगदान को स्मरण किया। मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक दिव्येश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि सफलता उन्हीं को प्राप्त होती है जो कठिनाइयों से बिना डरे निरंतर परिश्रम करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कभी हार नहीं माननी चाहिए और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुमन देवी ने कहा कि जो विद्यार्थी अपने माता-पिता और गुरु की सेवा करता है उनकी आज्ञा का पालन करता है तथा उनके बताएं मार्ग पर चलता है , वही जीवन में सच्ची सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरु का सम्मान करना ईश्वर की सच्ची आराधना के समान है।कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने किया।

ALSO READ  "लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर भावुक हुए हरीश रावत, बोले— सदियों बाद भी जनसेवा, न्याय और सुशासन की सबसे बड़ी मिसाल हैं लोकमाता"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 8
Users Today : 208
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 8
Users Today : 208
Users Yesterday : 861