न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » जिम्मेदारी » “पिरान कलियर कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव! परवेज मलिक बने नगर कांग्रेस अध्यक्ष, गणेश गोदियाल ने सौंपी अहम जिम्मेदारी”

“पिरान कलियर कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव! परवेज मलिक बने नगर कांग्रेस अध्यक्ष, गणेश गोदियाल ने सौंपी अहम जिम्मेदारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)पिरान कलियर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नगर पंचायत पिरान कलियर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर परवेज मलिक की नियुक्ति की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में यह जिम्मेदारी परवेज मलिक की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्यों को देखते हुए सौंपी गई है।जारी नियुक्ति पत्र में प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि परवेज मलिक अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे।

उनसे अपेक्षा की गई है कि वे कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की नीतियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे। इसके अलावा पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि परवेज मलिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व तथा कांग्रेस पार्टी की गौरवशाली परंपराओं, सिद्धांतों और संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कलियर विधायक फुरकान अहमद, इस्तकार प्रधान, फारुख अली समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने परवेज मलिक को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पिरान कलियर क्षेत्र में कांग्रेस संगठन पहले से अधिक सक्रिय और मजबूत होगा।

ALSO READ  "बीजेपी के दिग्गज नेता सज्जाद गौड़ की धमाकेदार एंट्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सौंपी अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अहम कुर्सी, पांवधोई में जश्न का माहौल, नारों और मिठाइयों से गूंजा पूरा इलाका"

परवेज मलिक ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना, युवाओं को कांग्रेस से जोड़ना और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप क्षेत्र में कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 7
Users Today : 207
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 7
Users Today : 207
Users Yesterday : 861