न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » माफी » “आखिरकार झुके खानपुर के पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन! विवादों के बाद दलित समाज के सामने सार्वजनिक मंच से जोड़े हाथ, मांगी माफी; शांतरशाह की बैठक में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद”

“आखिरकार झुके खानपुर के पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन! विवादों के बाद दलित समाज के सामने सार्वजनिक मंच से जोड़े हाथ, मांगी माफी; शांतरशाह की बैठक में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की: कई दिनों से चल रहे विवाद और राजनीतिक उठापटक के बाद खानपुर के पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन ने आखिरकार दलित समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली। रुड़की के शांतरशाह में आयोजित दलित समाज की एक बैठक के दौरान उन्होंने मंच से समाज के लोगों के प्रति पूर्व में की गई अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज को लेकर खेद व्यक्त करते हुए क्षमा याचना की।

बैठक में बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान चैंपियन ने कहा कि यदि उनके किसी बयान या व्यवहार से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की बात भी कही।इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी मंत्री देसराज कर्णवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने सामाजिक समरसता और संवाद की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज में आपसी सम्मान और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

चैंपियन की इस सार्वजनिक माफी को हालिया विवाद के बाद एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से उनके कथित बयान को लेकर दलित समाज में नाराजगी थी और विभिन्न स्तरों पर विरोध भी देखने को मिला था। ऐसे में शांतरशाह में आयोजित बैठक के दौरान सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद मामले के शांत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

हालांकि, इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और अब सभी की नजर इस बात पर है कि दलित समाज इस माफी को किस रूप में स्वीकार करता है तथा आगे इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 7
Users Today : 207
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 7
Users Today : 207
Users Yesterday : 861