न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार से 2027 के चुनावी रण का शंखनाद करेगी भाजपा! प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गूंजेगा ’65 पार’ का नारा, जीत की रणनीति बनाने में जुटे दिग्गज नेता BIG BREAKING:: मसूरी में गूंजेगी साइकिलिंग की धमक! देश-विदेश के धुरंधर जुटेंगे, 26 नवंबर को भव्य समापन के साथ छाएगा ‘अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज-2026’ का रोमांच BIG BREAKING:: देहरादून के विकास को मिलेगी नई रफ्तार! नए CDO डॉ. दीपक सैनी ने संभाली कमान, पांच सूत्रीय एजेंडे से बदलेंगे विकास की तस्वीर BIG BREAKING:: रुड़की से नैनीताल का सफर हुआ आसान, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सीधी बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात! BIG BREAKING:: हरिद्वार की प्राचीन ज्ञान धरोहर होगी संरक्षित, दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटाइजेशन; ज्ञान भारत मिशन को लेकर CDO ने दिए निर्देश BIG BREAKING:: चारधाम परियोजना को रफ्तार देने के लिए मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन, भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले 15 दिन में निपटाने के सख्त निर्देश
Home » मौसम » “उत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी”

“उत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने बुधवार सुबह 6:02 बजे से 9:02 बजे तक राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार इस दौरान अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना है।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से बड़कोट, गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग, मसूरी, चकराता, रुड़की, कोटद्वार, रामनगर, खटीमा, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, काशीपुर, रुद्रपुर और सितारगंज सहित आसपास के इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी है।

विभाग का कहना है कि खराब मौसम के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और कई स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े न हों। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले श्रद्धालु और पर्यटक विशेष सावधानी बरतें तथा मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें।

ALSO READ  "देहरादून-उत्तरकाशी में येलो अलर्ट: अगले 3 घंटे भारी, मसूरी-चकराता सहित कई क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली गिरने और 40 किमी/घंटा हवाओं का खतरा, प्रशासन सतर्क"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 5 8 2
Users Today : 766
Users Yesterday : 941
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 5 8 2
Users Today : 766
Users Yesterday : 941