न्यूज़ फ्लैश
“देवस्थल से गूंजा भारत का वैज्ञानिक स्वाभिमान: राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले— एरीज बना आत्मनिर्भर भारत की अंतरिक्ष शक्ति का प्रतीक, विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान” “पीएम किसान की 23वीं किस्त का ऐलान: 20 जून को किसानों के खातों में आएंगे ₹2000, करोड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत” “डीपीआरओ पर गिरी शासन की गाज: गंभीर शिकायतों के बाद पद से हटाए गए अतुल प्रताप सिंह, जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति” “हरिद्वार में तीरंदाजी का महाकुंभ शुरू, 27 राज्यों के 700 से अधिक धनुर्धर मैदान में; विजेताओं को मिलेगा असली सोने का मेडल” “जनहित सर्वोपरि: दिशा समिति की बैठक में त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों को दी चेतावनी, योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना होगा” “योग की ओर बढ़ेंगे कदम, स्वस्थ भारत का होगा संकल्प: हरिद्वार में आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कल गूंजेगा “रन फॉर योग” अभियान”
Home » कार्यवाही » “बठिंडा से पकड़ा गया पाक जासूस, लक्सर से जुड़े तार – सेना की सुरक्षा में बड़ी सेंध की साजिश नाकाम”

“बठिंडा से पकड़ा गया पाक जासूस, लक्सर से जुड़े तार – सेना की सुरक्षा में बड़ी सेंध की साजिश नाकाम”

(शहजाद अली हरिद्वार)भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी सुरक्षा चूक समय रहते बेनकाब हो गई है।

सुरक्षा एजेंसियों ने बठिंडा आर्मी कैंट से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी रकीब, उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के डॉसनी गांव का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि रकीब पिछले पांच वर्षों से बठिंडा आर्मी कैंट क्षेत्र में दर्ज़ी का काम कर रहा था। इसी दौरान वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में आया और सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी बाहर भेजने लगा।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रकीब के परिवार के अन्य सदस्य भी देश के विभिन्न शहरों में सिलाई का कार्य करते हैं।

पुलिस ने लक्सर स्थित उसके घर पर छापेमारी की और उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की है। एसएसपी ने कहा कि यदि जांच एजेंसियों को रकीब से जुड़े किसी भी तरह के और सुराग मिलते हैं तो हरिद्वार पुलिस पूर्ण सहयोग देगी।

 

 

717 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 8 0
Users Today : 489
Users Yesterday : 718

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 8 0
Users Today : 489
Users Yesterday : 718