न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » Uncategorized » “हरिद्वार में ज़हरीला धंधा: सलेमपुर-दादुपुर और सुमन नगर गैस चैंबर में तब्दील, जनता में उबाल”

“हरिद्वार में ज़हरीला धंधा: सलेमपुर-दादुपुर और सुमन नगर गैस चैंबर में तब्दील, जनता में उबाल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के सलेमपुर-दादुपुर और सुमन नगर क्षेत्रों में अवैध कबाड़खानों और प्लास्टिक जलाकर गुल्ला बनाने वाले लघु उद्योगों का ज़हरीला धंधा धड़ल्ले से जारी है।

इन गतिविधियों से निकलने वाले धुएं और रसायनिक प्रदूषण ने लोगों का दम घोंट रखा है।

रिहायशी इलाकों में लगातार जलने वाले प्लास्टिक और कचरे की दुर्गंध से जीवन नारकीय बन गया है।

स्थानीय नागरिकों में इस गंभीर समस्या को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक ने इस मुद्दे पर प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है।

उन्होंने कहा कि “इन अवैध इकाइयों के कारण न केवल लोगों का स्वास्थ्य संकट में है, बल्कि आगजनी की घटनाएं इलाके की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन चुकी हैं।”

राव आफाक ने आरोप लगाया कि जनता द्वारा बार-बार की गई शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की।

उधर, स्थानीय जनता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई समाधान नहीं निकला, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन जनता की पीड़ा पर कब और क्या कदम उठाता है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 7
Users Today : 722
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 7
Users Today : 722
Users Yesterday : 496