न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » जांच » “हरिद्वार में अग्निशमन विभाग का बड़ा सुरक्षा अभियान, होटल-रेस्टोरेंट से लेकर मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर तक हुई अग्नि सुरक्षा की कड़ी जांच”

“हरिद्वार में अग्निशमन विभाग का बड़ा सुरक्षा अभियान, होटल-रेस्टोरेंट से लेकर मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर तक हुई अग्नि सुरक्षा की कड़ी जांच”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) के निर्देशानुसार फायर स्टेशन मायापुर द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत अग्निशमन अधिकारी श्री बीरबल सिंह ने 28.06.2026 को हरिद्वार क्षेत्र के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, होमस्टे एवं अन्य जनसहभागिता वाले संस्थानों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान होटल गोवर्धन, होटल मोदी इन, होटल रियो, होटल आरती, होटल आर.के. रेजिडेंसी, होटल राधा कृष्ण (रेलवे रोड एवं देवपुरा क्षेत्र) सहित मां मनसा देवी मंदिर एवं मां चंडी देवी मंदिर की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान आपातकालीन निकास मार्गों की जांच की गई। अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यक्षमता परखी गई।प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों की वैधता और संचालन स्थिति का निरीक्षण किया गया साथ ही अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की जांच की गई।

निरीक्षण के बाद संस्थानों के प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि सभी अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील स्थिति में रखें तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें।

हरिद्वार अग्निशमन विभाग द्वारा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रखे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 0 3
Users Today : 314
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 0 3
Users Today : 314
Users Yesterday : 398