न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » सौगात » “65 लाख की सौगात! शिवालिकनगर वार्ड-12 में सड़क निर्माण का शुभारंभ, विधायक आदेश चौहान बोले— “रानीपुर विधानसभा में विकास की रफ्तार अब नहीं थमेगी”

“65 लाख की सौगात! शिवालिकनगर वार्ड-12 में सड़क निर्माण का शुभारंभ, विधायक आदेश चौहान बोले— “रानीपुर विधानसभा में विकास की रफ्तार अब नहीं थमेगी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नगरपालिका परिषद शिवालिकनगर के वार्ड-12 रामधाम में विकास कार्यों को गति देते हुए आज रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने लगभग ₹65 लाख की लागत से बनने वाली महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजना का शुभारंभ किया।

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 500 मी0 लम्बाई की निर्मित की जा रही यह सड़क कृपाल स्कूल से देवनगर, शिवालिकनगर तक बनाई जाएगी। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के हजारों स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ सिडकुल क्षेत्र में प्रतिदिन आवागमन करने वाले श्रमिकों एवं कर्मचारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। रानीपुर विधानसभा में सड़क, नाली, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में रानीपुर विधानसभा का कायाकल्प हुआ है और आने वाले समय में विकास कार्यों की गति और तेज होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक क्षेत्र तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। रानीपुर विधानसभा में हो रहे निरंतर विकास कार्य जनता के विश्वास और सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

इस अवसर पर नगरपालिका शिवालिकनगर के सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने कहा कि विधायक आदेश चौहान क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सदैव संवेदनशील रहे हैं। उनके नेतृत्व में रानीपुर विधानसभा के बुनियादी ढांचे का लगातार विस्तार हो रहा है। सड़क निर्माण जैसे कार्य सीधे आम जनता के जीवन को सुगम बनाने का कार्य करते हैं।स्थानीय सभासद गरिमा सिंह ने कहा कि सिडकुल जैसे औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक होने के कारण यह सड़क हजारों लोगों के दैनिक आवागमन को आसान बनाएगी। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता की ओर से विधायक श्री आदेश चौहान एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

ALSO READ  “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अल्मोड़ा में दिखी धरातल पर उतरती सरकार मुख्यमंत्री धामी का ताड़ीखेत से विकास शंखनाद — ₹77.25 करोड़ की 32 योजनाओं की सौगात, घोषणाओं की बरसात, जनसमस्याओं का मौके पर समाधान"

सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद किया और विकास कार्यों के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर पूर्व सभासद अशोक मेहता, विपिन चौहान, धर्मपाल सिंह, शिवालिकनगर मंडल उपाध्यक्ष संदीप राठी, अविनाश रोहेला, अंकित श्रीवास्तव, सुजान सिंह बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, सूरज नेगी, वीरेन्द्र चौधरी, त्रिलोक सिंह,पवन चौहान, रविकांत गुप्ता, विनीत चौहान, बिल्लू चौधरी, राकेश चौधरी, अनुज शर्मा, राजबीर चौधरी, जगदेव चौधरी, आशीष रावत, हरीश कापड़ी, सूरज, गौरव उपाध्याय, नीरज, अंकित गुर्जर, राजकुमार चौहान, कमलाकर शास्त्री, अशोक चौहान, जयपाल सिंह, नाथी राम शेरवाल, दिनेश, प्रभाकर झा, गणेश झा, ओम सिंह, हरिनाम कटियार, त्रिलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यदाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861