न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » आशीर्वाद » “शांतिकुंज में सजे सत्ता और अध्यात्म के सुर, जे.पी. नड्डा व सीएम धामी ने शैल दीदी का लिया आशीर्वाद”

“शांतिकुंज में सजे सत्ता और अध्यात्म के सुर, जे.पी. नड्डा व सीएम धामी ने शैल दीदी का लिया आशीर्वाद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार स्थित शांतिकुंज पहुंचकर अखिल विश्व गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैल दीदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने शैल दीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति संरक्षण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही समाज में नैतिक मूल्यों के संवर्धन, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने तथा सेवा और संस्कार आधारित गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शांतिकुंज वर्षों से आध्यात्मिक चेतना, संस्कार निर्माण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने भी गायत्री परिवार की राष्ट्रहित एवं जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।शांतिकुंज में दोनों नेताओं के आगमन को लेकर विशेष उत्साह का माहौल रहा। गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और संस्थान की विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों की जानकारी भी दी। यह भेंट आध्यात्मिक संस्थाओं और शासन के बीच समन्वय एवं जनकल्याण के साझा संकल्प को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ALSO READ  पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधायक आदेश चौहान ने हरिद्वार में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, बोले – शिवभक्तों की सेवा से मिलता है भगवान शिव का आशीर्वाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 2
Users Today : 232
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 2
Users Today : 232
Users Yesterday : 861