न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में नशा तस्करों पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार! ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस ने 4 किलो गांजे के साथ तस्कर को दबोचा, एसएसपी के सख्त अभियान से मचा हड़कंप”

“हरिद्वार में नशा तस्करों पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार! ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस ने 4 किलो गांजे के साथ तस्कर को दबोचा, एसएसपी के सख्त अभियान से मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को करीब चार किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गश्त के दौरान मिली सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान पुराना पावर हाउस, बहादराबाद क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 3 किलो 946 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान कुर्बान (18 वर्ष) पुत्र जाकिर, निवासी बेडपुर, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

नशा तस्करों पर जारी रहेगा अभियान

बहादराबाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है

कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल शाह आलम तथा पीआरडी जवान अमजद शामिल रहे।

ALSO READ  "जमानत पर रिहा होकर बना 'विधायक प्रतिनिधि', सड़कों पर गुंडागर्दी दिखाने वाला अनीश अब पुलिस के रडार पर — मुकदमा दर्ज, तलाश जारी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033