न्यूज़ फ्लैश
“बहादराबाद में गम, अकीदत और अमन का दिखा अद्भुत संगम, “या हुसैन” की सदाओं के बीच नम आंखों से सुपुर्द-ए-ख़ाक हुए ताज़िए, कर्बला के 72 शहीदों की कुर्बानी को किया गया ख़िराज-ए-अकीदत” “भाजपा किसान मोर्चा में हितेश चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संगठनात्मक जिला रुड़की का जिला सहप्रभारी बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर” कलियर में गौकशी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: मकान की छत पर चल रहा था गौकशी का खेल, 120 किलो गौमांस, चापड़ और कुल्हाड़ियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार—ऑपरेशन प्रहार के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई” “अल्मोड़ा जिला कारागार पहुंचे जिला जज श्रीकांत पाण्डेय, डीएम अंशुल सिंह और एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का किया उद्घाटन” “ज्वालापुर विधानसभा में ब्रजरानी की दमदार दस्तक! गांव-गांव उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने बीजेपी हाईकमान को दिया साफ संदेश— “ब्रजरानी को टिकट दो, ज्वालापुर की सीट रिकॉर्ड मतों से जिताकर देंगे” “उत्तराखंड बॉर्डर हाई अलर्ट: पांवटा साहिब सीमा पर डटे डीएम-एसएसपी, निहंग समुदाय से वार्ता जारी, प्रशासन बोला—शांति भंग नहीं होने देंगे”
Home » कार्यवाही » “धर्म की आड़ में ठगी करने वाले 5 फर्जी बाबा हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़े, भोले-भाले लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर चला पुलिस का शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई।”

“धर्म की आड़ में ठगी करने वाले 5 फर्जी बाबा हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़े, भोले-भाले लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर चला पुलिस का शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई।”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में फर्जी बाबाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच ढोंगी बाबाओं को पकड़कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी साधु-संत का वेश धारण कर भोले-भाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर उनसे धन ऐंठ रहे थे।

पुलिस का कहना है कि ये लोग खुद को चमत्कारी बाबा बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने, मनोकामनाएं पूरी कराने और विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों का झांसा देकर अवैध रूप से पैसे वसूल रहे थे।

शिकायतों और लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धर्म की आड़ में लोगों को ठगने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा जो धार्मिक आस्था का दुरुपयोग कर जनता को गुमराह करने का प्रयास करेगा।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी तथाकथित बाबा, तांत्रिक या चमत्कार का दावा करने वाले व्यक्ति के बहकावे में न आएं।

यदि कोई व्यक्ति धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर धन की मांग करता है या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल दिखाई देता है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस हेल्पलाइन पर दें।

हरिद्वार पुलिस ने कहा कि जनसहयोग से ही ऐसे ढोंगी और ठगों पर प्रभावी कार्रवाई संभव है। लोगों से सतर्क रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई है।

176 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 8 6 0 0 6
Users Today : 30
Users Yesterday : 1344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कलियर में गौकशी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: मकान की छत पर चल रहा था गौकशी का खेल, 120 किलो गौमांस, चापड़ और कुल्हाड़ियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार—ऑपरेशन प्रहार के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई”

“ज्वालापुर विधानसभा में ब्रजरानी की दमदार दस्तक! गांव-गांव उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने बीजेपी हाईकमान को दिया साफ संदेश— “ब्रजरानी को टिकट दो, ज्वालापुर की सीट रिकॉर्ड मतों से जिताकर देंगे”

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 8 6 0 0 6
Users Today : 30
Users Yesterday : 1344