न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “वायरल लाठी-डंडा कांड में हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: पहले 3, अब दूसरे पक्ष के 3 आरोपी भी गिरफ्तार, SSP के सख्त निर्देश पर रानीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप”

“वायरल लाठी-डंडा कांड में हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: पहले 3, अब दूसरे पक्ष के 3 आरोपी भी गिरफ्तार, SSP के सख्त निर्देश पर रानीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस असामाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ग्राम गढ़मीरपुर में हुए मारपीट और लाठी-डंडों से झगड़े के मामले में दूसरे पक्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

जानकारी के अनुसार 18 जून 2026 को रानीपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़ में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की थी। जांच के दौरान घटना में शामिल लोगों की पहचान कर पहले पक्ष के तीन व्यक्तियों को उसी दिन शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया था।

दूसरे पक्ष के आरोपियों पर भी कार्रवाई

मामले की जांच और निगरानी के बाद सोमवार को ऑपरेशन प्रहार के तहत दूसरे पक्ष के तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहजाद पुत्र नसीम (19 वर्ष), रिजवान पुत्र ईरफान (28 वर्ष) तथा आजम पुत्र समीम (26 वर्ष), निवासी ग्राम गढ़, कोतवाली रानीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में बीएनएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

शांति व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बिगाड़ने, सार्वजनिक शांति भंग करने और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ALSO READ  "बेटी की हत्या का खौफनाक राज खुला: हत्यारा पिता साथी संग गिरफ्तार, गंगनहर में शव की तलाश जारी"

पुलिस टीम रही सक्रिय

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, चौकी प्रभारी सुमननगर उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल जयदेव तथा होमगार्ड ब्रह्मपाल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 1
Users Today : 231
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 1
Users Today : 231
Users Yesterday : 861