न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी संग पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सड़कों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, कैमरों से होगी निगरानी!
Home » कार्यवाही » जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई — अधिकारी महिमानंद जोशी की टीम ने की छापेमारी, मुस्तफाबाद में गंदगी मिलने पर दो क्विंटल बत्तीशा नष्ट

जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई — अधिकारी महिमानंद जोशी की टीम ने की छापेमारी, मुस्तफाबाद में गंदगी मिलने पर दो क्विंटल बत्तीशा नष्ट

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई निर्माण इकाइयों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं की सुरक्षा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने नगर निगम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम के साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी की।इस दौरान मुस्तफाबाद स्थित एक बत्तीशा निर्माण इकाई में भारी गंदगी और अस्वास्थ्यकर हालात पाए गए। वहां तैयार किए जा रहे बत्तीशे को मानक से नीचे पाया गया, जिसके चलते अधिकारियों ने मौके पर ही लगभग दो क्विंटल बत्तीशा नष्ट कराया। मिठाई इकाई संचालक अनवर पुत्र अकबर अली को उत्पादन तत्काल प्रभाव से बंद करने का नोटिस दिया गया है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि टीम ने कुल आठ मिठाई के नमूने—तीन शहरी क्षेत्र से और पांच ग्रामीण इलाकों से—संग्रहित कर रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान त्योहारों के दौरान भी लगातार जारी रहेगा। मिलावट या गंदगी पाए जाने पर संबंधित इकाई संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महिमानंद जोशी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि मिठाई खरीदते समय दुकान का लाइसेंस और उत्पादन विवरण अवश्य जांचें तथा किसी भी संदेहास्पद वस्तु की सूचना तुरंत विभाग को दें।

त्योहारों के समय बढ़ती मांग के कारण मिलावटखोरी की आशंका को देखते हुए विभाग की यह पहल सराहनीय मानी जा रही है।

इससे न केवल उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि अस्वच्छ और मिलावटी उत्पाद बनाने वालों पर भी अंकुश लगेगा।

ALSO READ  ब्रेकिंग: रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ चौकी इंचार्ज!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 6 1 3
Users Today : 504
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 6 1 3
Users Today : 504
Users Yesterday : 1019