न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » समारोह » “दिव्यांगों और बुजुर्गों के चेहरों पर लौटी मुस्कान: कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बांटे निःशुल्क सहायक उपकरण, बोले- अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता”

“दिव्यांगों और बुजुर्गों के चेहरों पर लौटी मुस्कान: कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बांटे निःशुल्क सहायक उपकरण, बोले- अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं सीएसआर योजना के अंतर्गत शुक्रवार को डीडीआरसी (जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र), उप जिला चिकित्सालय रुड़की में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी और अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए।

इन उपकरणों का उद्देश्य लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाना है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं तथा उनके जीवन को सरल और सम्मानजनक बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। लाभार्थियों ने सहायक उपकरण प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार और एलिम्को का आभार जताया।

ALSO READ  ग्राम आनेकी शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह, राजबीर सिंह चौहान ने की पूजा-अर्चना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 1 7
Users Today : 209
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 1 7
Users Today : 209
Users Yesterday : 1368