न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका! टिहरी विस्थापित कॉलोनी की चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार—5 लाख की नकदी और वारदात में इस्तेमाल टैम्पो बरामद” “देर रात बैरागी कैंप पहुंचे DM मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह भुल्लर, डाक कांवड़ व्यवस्थाओं का लिया जायजा” Haridwar”कांगड़ा घाट पर मचा हड़कंप! गंगा की तेज धारा में बहने लगे दो कांवड़िए, SDRF के जांबाजों ने जान पर खेलकर दोनों को सुरक्षित बचाया” “भगवा रंग में रंगी धर्मनगरी, उमड़ा आस्था का सैलाब! एक दिन में 44.38 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल, अब तक 2.64 करोड़ कांवड़िए रवाना” “पुरानी बसों को मिलेगा नया अवतार! उत्तराखंड में आउटडेटेड बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, रेट्रोफिट तकनीक से दौड़ेंगी सड़कों पर” “धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: हाईकोर्ट को 30 हेक्टेयर भूमि, पशुपालकों को सब्सिडी, 122 खेल पद और हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे को मंजूरी”
Home » अभियान » “हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने का बिगुल, 20-21 जून को डीएम मयूर दीक्षित के नेतृत्व में चलेगा महा स्वच्छता अभियान”

“हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने का बिगुल, 20-21 जून को डीएम मयूर दीक्षित के नेतृत्व में चलेगा महा स्वच्छता अभियान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी/स्वच्छता सहयोजक मीरा रावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में 20 एवं 21 जून 2026 को प्रातः 8 बजे से सर्वानंद घाट से पंतद्वीप पार्किंग तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने अवगत कराया है कि इन क्षेत्रों में अत्यधिक कूड़ा होने के कारण धर्मनगरी में आ रहे श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों को हुई गंदगी के कारण काफी परेशानियों हो रही है,जिसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में इन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने जनपद के सभी स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, अधिकारीगण/कर्मचारियों, धार्मिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं औद्योगिक इकाइयों सहित आम जन मानस से इस स्वच्छता अभियान में शामिल होकर सहयोग करने की अपील की गई है।

जिससे कि तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके जिससे की तीर्थ नगरी में आ रहे श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 9 5 0 4
Users Today : 336
Users Yesterday : 651
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 9 5 0 4
Users Today : 336
Users Yesterday : 651