न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका! टिहरी विस्थापित कॉलोनी की चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार—5 लाख की नकदी और वारदात में इस्तेमाल टैम्पो बरामद” “देर रात बैरागी कैंप पहुंचे DM मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह भुल्लर, डाक कांवड़ व्यवस्थाओं का लिया जायजा” Haridwar”कांगड़ा घाट पर मचा हड़कंप! गंगा की तेज धारा में बहने लगे दो कांवड़िए, SDRF के जांबाजों ने जान पर खेलकर दोनों को सुरक्षित बचाया” “भगवा रंग में रंगी धर्मनगरी, उमड़ा आस्था का सैलाब! एक दिन में 44.38 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल, अब तक 2.64 करोड़ कांवड़िए रवाना” “पुरानी बसों को मिलेगा नया अवतार! उत्तराखंड में आउटडेटेड बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, रेट्रोफिट तकनीक से दौड़ेंगी सड़कों पर” “धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: हाईकोर्ट को 30 हेक्टेयर भूमि, पशुपालकों को सब्सिडी, 122 खेल पद और हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे को मंजूरी”
Home » बैठक » “हरिद्वार में योग का महाकुंभ: ऋषिकुल मैदान में जुटेंगे हजारों साधक, आयुष मंत्री मदन कौशिक करेंगे भव्य योग शिविर का शुभारंभ”

“हरिद्वार में योग का महाकुंभ: ऋषिकुल मैदान में जुटेंगे हजारों साधक, आयुष मंत्री मदन कौशिक करेंगे भव्य योग शिविर का शुभारंभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।आगामी 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद हरिद्वार में भव्य योग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 21 जून को प्रातः 6:00 बजे से आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऋषिकुल के मैदान में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिद्वार नगर निगम की मेयर किरण जैसल उपस्थित रहेंगी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पंडाल एवं बैठने की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराई जाएगी।

आकस्मिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग को दो एंबुलेंस तथा चिकित्सकों की टीम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं आयोजन स्थल पर साफ-सफाई एवं मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था नगर निगम हरिद्वार द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग को आयोजन स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा जल संस्थान हरिद्वार को पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार को वीआईपी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था का दायित्व एसपी सिटी को दिया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि योग शिविर में प्रतिभाग करने वाली स्कूली छात्राओं के आवागमन के लिए आवश्यक वाहन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने बताया कि योग शिविर में लगभग एक हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि योग शिविर के आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं तथा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाए।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.स्वास्तिक जैन को निर्देश दिए है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों के लिये योगा मैट की व्यवस्था एवं जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। बैठक मुख्य चिकिस्ताधिकारी आर के सिंह, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.स्वास्तिक जैन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 9 5 0 0
Users Today : 332
Users Yesterday : 651
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 9 5 0 0
Users Today : 333
Users Yesterday : 651