(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को बड़ी राहत मिली है। देहरादून की अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। कोर्ट ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके और दो जमानतदारों के आधार पर जमानत मंजूर की है। न्यायालय के आदेश के बाद अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।
जानकारी के अनुसार, जमानत मिलने के बावजूद सुरेश राठौर को जेल से बाहर आने में लगभग तीन दिन का समय लग सकता है, क्योंकि जमानत संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं। अदालत के आदेश के बाद उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
सुरेश राठौर की जमानत को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, मामले की आगामी सुनवाई निर्धारित तिथि पर जारी रहेगी। फिलहाल कोर्ट से राहत मिलने के बाद राठौर को बड़ी कानूनी राहत मिली है और उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।




































Users Today : 284
Users Yesterday : 1234
