न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले की भीड़ में बिछड़ा परिवार, बहादराबाद पुलिस बनी देवदूत! चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने मिनटों में कराया मिलन” “उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 20 लाख से अधिक नोटिस पहुंचे मतदाताओं तक” “उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात! सीएम धामी के साथ NCC महानिदेशक की अहम बैठक, सीमांत क्षेत्रों तक होगा NCC का मेगा विस्तार” “उत्तराखंड में हाई अलर्ट! मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का बड़ा आदेश—24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलो” “दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को मिली रफ्तार! 716 करोड़ की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण” “चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार! कर्णप्रयाग-सिमली में बनेंगी हाईटेक पार्किंग, धामी सरकार का बड़ा मास्टर प्लान”
Home » जिम्मेदारी » “युवा शक्ति को मिली नई पहचान: समीर बने किसान मज़दूर महासंग्राम संगठन के बहादराबाद युवा ब्लॉक अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोबीन अहमद ने दी बधाई”

“युवा शक्ति को मिली नई पहचान: समीर बने किसान मज़दूर महासंग्राम संगठन के बहादराबाद युवा ब्लॉक अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोबीन अहमद ने दी बधाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद, हरिद्वार। किसान मज़दूर महासंग्राम संगठन द्वारा समीर को बहादराबाद ब्लॉक का युवा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोबीन अहमद ने समीर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मोबीन अहमद ने कहा कि संगठन युवाओं की शक्ति को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है और समीर जैसे ऊर्जावान एवं सक्रिय युवा संगठन को नई दिशा देने का काम करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि समीर संगठन की नीतियों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, बेरोजगार युवाओं और समाज के कमजोर वर्गों की समस्याओं को उठाने के लिए संगठन प्रतिबद्ध है। युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है। समीर की नियुक्ति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नवनियुक्त युवा ब्लॉक अध्यक्ष समीर ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संगठन के साथ मिलकर निरंतर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी समीर को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 8 1 5
Users Today : 298
Users Yesterday : 1234
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 8 1 5
Users Today : 298
Users Yesterday : 1234