न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीले इंजेक्शनों का धंधा, डी-फार्मा छात्र समेत आरोपी गिरफ्तार, 50 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद”

“हरिद्वार में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीले इंजेक्शनों का धंधा, डी-फार्मा छात्र समेत आरोपी गिरफ्तार, 50 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार-2026” एवं “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीले इंजेक्शनों की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश जारी किए गए थे।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 16 जून 2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान नहर पटरी से ज्वालापुर जाने वाले मार्ग पर हैंडपंप के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन (BUPRENORPHINE INJECTION IP LEGESIC) बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राव रिहान पुत्र अहसान निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान, कोतवाली बहादराबाद बताया।

आरोपी ने स्वीकार किया कि वह डी-फार्मा का छात्र रहा है और उसका मेडिकल स्टोर है। दवाइयों की जानकारी होने के कारण वह सिडकुल क्षेत्र में मजदूरों के बीच नशीले इंजेक्शनों की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर अवैध कारोबार करने लगा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल नितुल यादव और कांस्टेबल पंकज बिष्ट शामिल रहे।

ALSO READ  "सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 2 0
Users Today : 212
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 2 0
Users Today : 212
Users Yesterday : 1368