न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » योजना » “देहरादून में जनकल्याण का महाकुंभ: 15 से 20 जून तक लगेंगे विकास के मेले, आयुष्मान से पीएम सूर्य घर तक योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ, मौके पर होगा पंजीकरण”

“देहरादून में जनकल्याण का महाकुंभ: 15 से 20 जून तक लगेंगे विकास के मेले, आयुष्मान से पीएम सूर्य घर तक योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ, मौके पर होगा पंजीकरण”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून।केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद देहरादून में 15 जून से 20 जून, 2026 तक विशेष प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इन आयोजनों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून को जिला पंचायत देहरादून, 18 जून को कालसी एवं डोईवाला, 19 जून को सहसपुर एवं विकासनगर तथा 20 जून को चकराता एवं रायपुर में जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा तथा उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया को गति दी जाएगी।

इसके साथ ही विभिन्न स्थलों पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की उपलब्धियों और सफलताओं को प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी सरल, सुलभ एवं प्रभावी तरीके से प्राप्त हो सके।

कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अनेक जन-जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। प्रदर्शनी स्थलों पर ऑन-द-स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता, वॉक्स-पॉप वीडियो रिकॉर्डिंग, योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा करने तथा विभिन्न योजनाओं के लिए मौके पर ही पंजीकरण जैसी गतिविधियां समानांतर रूप से संचालित की जाएंगी।

ALSO READ  "उत्तराखंड के विकास को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़कों, अम्बेडकर भवन और राष्ट्रीय तिरंगे की स्थापना सहित 5.26 करोड़ की बड़ी योजनाओं को दी मंज़ूरी"

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इन प्रदर्शनी एवं पंजीकरण शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लें, सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार उनका अधिकतम लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 5 8
Users Today : 250
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 5 8
Users Today : 250
Users Yesterday : 1368