न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले की भीड़ में बिछड़ा परिवार, बहादराबाद पुलिस बनी देवदूत! चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने मिनटों में कराया मिलन” “उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 20 लाख से अधिक नोटिस पहुंचे मतदाताओं तक” “उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात! सीएम धामी के साथ NCC महानिदेशक की अहम बैठक, सीमांत क्षेत्रों तक होगा NCC का मेगा विस्तार” “उत्तराखंड में हाई अलर्ट! मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का बड़ा आदेश—24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलो” “दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को मिली रफ्तार! 716 करोड़ की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण” “चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार! कर्णप्रयाग-सिमली में बनेंगी हाईटेक पार्किंग, धामी सरकार का बड़ा मास्टर प्लान”
Home » बैठक » “झबरेड़ा में भाजपा संगठन ने भरी नई हुंकार, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं में दौड़ा जोश, बूथ से लेकर प्रबुद्ध वर्ग तक गूंजा संगठन सशक्तिकरण का मंत्र”

“झबरेड़ा में भाजपा संगठन ने भरी नई हुंकार, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं में दौड़ा जोश, बूथ से लेकर प्रबुद्ध वर्ग तक गूंजा संगठन सशक्तिकरण का मंत्र”

(शहजाद अली हरिद्वार)झबरेड़ा। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को विभिन्न संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया।

इन बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 10 बजे झबरेड़ा मंडल अध्यक्ष श्री सुबोध सैनी के आवास पर आयोजित कोर कमेटी बैठक से हुई। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

इसके बाद दोपहर 12 बजे नन्हेड़ा अनंतपुर में श्री अमन प्रजापति के आवास पर शक्ति केंद्र बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।दोपहर 3 बजे ग्राम हथियाथल स्थित पंचायत घर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

सभी कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बिष्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है।उन्होंने पार्टी की रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया और आगामी चुनावी एवं संगठनात्मक चुनौतियों के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रेरणादायी विचारों एवं मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 8 0 1
Users Today : 284
Users Yesterday : 1234
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 8 0 1
Users Today : 284
Users Yesterday : 1234