न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले की भीड़ में बिछड़ा परिवार, बहादराबाद पुलिस बनी देवदूत! चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने मिनटों में कराया मिलन” “उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 20 लाख से अधिक नोटिस पहुंचे मतदाताओं तक” “उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात! सीएम धामी के साथ NCC महानिदेशक की अहम बैठक, सीमांत क्षेत्रों तक होगा NCC का मेगा विस्तार” “उत्तराखंड में हाई अलर्ट! मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का बड़ा आदेश—24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलो” “दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को मिली रफ्तार! 716 करोड़ की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण” “चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार! कर्णप्रयाग-सिमली में बनेंगी हाईटेक पार्किंग, धामी सरकार का बड़ा मास्टर प्लान”
Home » धमाका » “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण”

“रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ने लगी है। सभी राजनीतिक दल चुनावी रणनीति को धार देने और अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं।

इसी बीच रुड़की की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी चर्चा ने राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, रुड़की का एक बड़ा और चर्चित राजनीतिक चेहरा जल्द ही कांग्रेस में घर वापसी कर सकता है।

देहरादून में हो सकती है सदस्यता ग्रहण

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व की ओर से इस नेता को हरी झंडी मिल चुकी है। चर्चा है कि यशपाल राणा इसी सप्ताह अपने समर्थकों के बड़े काफिले के साथ देहरादून पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

हालांकि अभी तक पार्टी नेतृत्व या यशपाल राणा की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

2027 चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी रणनीति

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

पार्टी का प्रयास है कि पुराने और प्रभावशाली नेताओं को फिर से साथ जोड़कर संगठन को मजबूती दी जाए। साथ ही लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी को खत्म कर एकजुटता का संदेश दिया जाए।

रुड़की सीट पर बढ़ सकती है दावेदारों की संख्या

रुड़की विधानसभा सीट पर पहले से ही कई नेता सक्रिय हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

वहीं भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए गौरव गोयल का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में प्रमुखता से लिया जा रहा है। ऐसे में यदि यशपाल राणा की कांग्रेस में वापसी होती है तो टिकट की दौड़ और भी दिलचस्प हो सकती है।

बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण

विश्लेषकों का मानना है कि यशपाल राणा की संभावित वापसी से रुड़की की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। कांग्रेस की सबसे बड़ी चुनौती अब तक आंतरिक गुटबाजी रही है।

यदि पार्टी सभी नेताओं को एक मंच पर लाने में सफल रहती है तो आगामी विधानसभा चुनाव में वह मजबूत स्थिति में नजर आ सकती है।

फिलहाल रुड़की सहित पूरे प्रदेश की निगाहें इस संभावित घर वापसी पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि यह राजनीतिक चर्चा हकीकत में बदलती है या फिर केवल अटकलों तक सीमित रह जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 8 0 0
Users Today : 283
Users Yesterday : 1234
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 8 0 0
Users Today : 283
Users Yesterday : 1234