न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » तोहफा » “NEET के छात्रों की बल्ले-बल्ले! अब परीक्षा देने जाना होगा बिल्कुल फ्री, धामी सरकार का बड़ा तोहफा—एडमिट कार्ड दिखाओ और रोडवेज बस में मुफ्त सफर पाओ”

“NEET के छात्रों की बल्ले-बल्ले! अब परीक्षा देने जाना होगा बिल्कुल फ्री, धामी सरकार का बड़ा तोहफा—एडमिट कार्ड दिखाओ और रोडवेज बस में मुफ्त सफर पाओ”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के निर्देश पर नीट-यूजी 2026 की पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले उत्तराखंड के स्थायी निवासियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी।

यह सुविधा परीक्षा से एक दिन पूर्व तथा परीक्षा के दिन तक लागू रहेगी, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विद्यार्थियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र अभ्यर्थियों को बसों में यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

परिवहन विभाग के अनुसार, अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान अपना नीट-यूजी 2026 का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) तथा उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र दिखाना होगा। यह सुविधा केवल उत्तराखंड परिवहन निगम की साधारण श्रेणी की बसों में तथा परीक्षा केंद्र के निकटतम मार्गों पर मान्य होगी।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने अभ्यर्थियों को पुनः परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास और मनोयोग के साथ परीक्षा में शामिल हों तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ें।

ALSO READ  "मुख्यमंत्री धामी का पीआरडी जवानों को बड़ा तोहफा: अलग प्रशिक्षण संस्थान बनेगा, ड्यूटी पर बीमार होने पर 6 माह तक पूरा मानदेय, आश्रितों को तुरंत नौकरी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 5 6
Users Today : 248
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 5 6
Users Today : 248
Users Yesterday : 1368