न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » निर्देश » “UKSSSC परीक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा: 53 केंद्रों पर होगी कड़ी निगरानी, नकल माफियाओं पर शिकंजा कसने को डीएम ने दिए सख्त निर्देश”

“UKSSSC परीक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा: 53 केंद्रों पर होगी कड़ी निगरानी, नकल माफियाओं पर शिकंजा कसने को डीएम ने दिए सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यूकेएसए्सएससी 14 जून को आयोजित की जाने वाली स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में उन्होंने सभी नोडल/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया गया कि उक्त परीक्षा जनपद हरिद्वार के 53 परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापक प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं अभ्यर्थियों के लिए सुगम प्रवेश-निकास सुनिश्चित किया जाए।

सभी केंद्रों पर समय से पूर्व तैयारी पूर्ण कर ली जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी (परीक्षा), जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो आपसी समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराएंगे। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

परीक्षा से पूर्व से ही होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, कोचिंग संस्थानों आदि की सघन जांच की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की नकल/अनुचित गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

ALSO READ  “पौड़ी में प्यास पर वार: गढ़वाल कमिश्नर का बड़ा एक्शन—25 लाख जारी, 3 दिन में जनरेटर लगाओ, पानी-गैस संकट पर सख्त निर्देश!”

उन्होंने सभी को स्पष्ट निर्देश दिए है कि परीक्षा से एक दिन पूर्व प्रत्येक परीक्षा केंद्र का पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा तथा सीसीटीवी, जैमर एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की जांच सुनिश्चित की जाएगी।

परीक्षा दिवस पर प्रातः 08:00 बजे से केंद्र परिसरों की सघन चेकिंग, सैनिटाइजेशन किया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों की प्रवेश के समय सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) की व्यवस्था रहेगी, जिसमें पुलिस बल एवं महिला कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश केवल मुख्य द्वार से ही कराया जाएगा तथा अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान धारा 163 का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए। साथ ही परिवहन, चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट मोड में रखा जाएगा।

बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जॉइन्ट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपम रामचंद्र सेठ,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह,एसपी ट्रैफिक निशा यादव,नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी,नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल,उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा,मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी सहित सभी परीक्षा केंद्रों हेतु तैनात ऑब्जर्वर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 4 2 8
Users Today : 320
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 4 2 8
Users Today : 320
Users Yesterday : 1368