न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » मुलाकात » “एनडीए कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दी ऐतिहासिक उपलब्धि की बधाई”

“एनडीए कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दी ऐतिहासिक उपलब्धि की बधाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, निर्णायक कार्यशैली और राष्ट्रहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है।भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों पर भी चर्चा की तथा राज्य के प्रति केंद्र सरकार द्वारा निरंतर दिए जा रहे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में आधारभूत ढांचे, पर्यटन, कनेक्टिविटी और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करता रहेगा तथा राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य को और गति मिलेगी।

ALSO READ  "देहरादून में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, विधायक आदेश चौहान ने किया भव्य अभिनंदन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 4 2 9
Users Today : 321
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 4 2 9
Users Today : 321
Users Yesterday : 1368