न्यूज़ फ्लैश
“ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 11 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद, हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप” “दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा मंथन: हरिद्वार में जुटे देशभर के फार्मा विशेषज्ञ, नई फार्माकोपियल स्टैंडर्ड से मरीजों को मिलेगी और सुरक्षित दवा” “सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: झबरेड़ा में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को दिया सख्त संदेश” “कैंचीधाम मेले को लेकर सरकार अलर्ट: मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा तक हर व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी” “मां के आंसुओं पर हरिद्वार पुलिस ने लगाया विराम: 72 घंटे में बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश, दिल्ली-यूपी-उत्तराखंड में फैले नेटवर्क के 6 सदस्य दबोचे” “कैंचीधाम मेले की तैयारियां फुल ऑन! 15 जून को बाबा नीम करौरी महाराज जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, डीएम ने दिए चाक-चौबंद इंतजाम के निर्देश”
Home » कार्यवाही » “सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: झबरेड़ा में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को दिया सख्त संदेश”

“सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: झबरेड़ा में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को दिया सख्त संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में रुड़की क्षेत्र के भक्तोवाली, झबरेड़ा-सहारनपुर रोड पर स्थित एक अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया गया।

अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन में की गई। सड़क किनारे स्थित उक्त मजार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित पाई गई थी।मामले की जांच के बाद संबंधित पक्ष को नियमानुसार नोटिस जारी किया गया था और अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया था।

प्रशासन के अनुसार नोटिस जारी होने के बावजूद संबंधित पक्ष की ओर से कोई संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद पुनः नोटिस जारी किया गया, लेकिन तब भी किसी प्रकार की दावा-आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। इसके बाद प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटाने का निर्णय लिया।सोमवार को लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के बीच अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

अपर तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि जनपद में सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ऐसे मामलों में लगातार निगरानी कर रहा है और शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान कानूनगो सुभाष जैमिनी, झबरेड़ा थाना अध्यक्ष दक्ष शोखंड, पीडब्ल्यूडी की सहायक अभियंता दीपा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने आमजन से भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।

65 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 8 9 7 0
Users Today : 858
Users Yesterday : 1810

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 8 9 7 0
Users Today : 858
Users Yesterday : 1810