न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को चमकाने की मुहिम तेज, डीएम मयूर दीक्षित की अपील—जनता बने स्वच्छता अभियान की ताकत! BIG BREAKING:: हरिद्वार में मत्स्य पालन से रोजगार बढ़ाने पर जोर, सजावटी मछलियों के कारोबार को मिलेगा बढ़ावा BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में प्रशासन का बड़ा एक्शन, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान BIG BREAKING:: गैरसैंण सत्र में धामी सरकार का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास से लेकर पंचायतों तक खुलेगा अतिरिक्त धन का रास्ता BIG BREAKING:: लोक भवन की कार्यप्रणाली में आएगा बदलाव! राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सख्त, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में सजेगा सनातन संस्कृति का महाकुंभ! स्वामी रामदेव बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदू दर्शन का वैश्विक उद्घोष बनेगा प्राच्यविद्या सम्मेलन
Home » बैठक » “कैंचीधाम मेले को लेकर सरकार अलर्ट: मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा तक हर व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी”

“कैंचीधाम मेले को लेकर सरकार अलर्ट: मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा तक हर व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में श्री कैंचीधाम (नैनीताल) में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला वार्षिक मेला की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक ली।

मुख्य सचिव ने मेले को सुव्यवस्थित रूप से आयोजित कराए जाने हेतु पुलिस, जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभागों को आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग को श्रद्धालुओं के आवागमन का पीक टाईम को देखते हुए अगले 10 दिनों के लिए रूट प्लान एवं यातायात प्रबन्धन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए

उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र के लिए जोनल एवं सैक्टोरल प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने पार्किंग मैनेजमेंट और रूट प्लान का प्रचार-प्रसार स्थानीय स्तर पर, राज्य एवं राज्य के बाहर भी किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं रूकने के साथ ही यातायात संकुलन से बचने में किसी प्रकार की समस्या न हो।

मुख्य सचिव ने सौन्दर्यीकरण एवं प्रकाशीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराते हुए मेला क्षेत्र एवं पार्किंग क्षेत्र में पेयजल एवं टॉयलेट आदि मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग के लिए आने और जाने का मार्ग व्यवस्थित रूप से रखा जाए,

ताकि पार्किंग में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने पार्किंग एरिया से मंदिर तक आने-जाने के लिए शटल सेवा की भी उचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रूट डायवर्ट करने और वैकल्पिक मार्गों को तैयार, ब्लैक टॉपिंग आदि के कार्य करने के लिए पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया।

ALSO READ  "SP निशा यादव का बड़ा एक्शन प्लान! कांवड़ मेले में जाम और अव्यवस्था रोकने के लिए सिडकुल कंपनियों के साथ बनाई हाई-लेवल रणनीति"

मुख्य सचिव ने आकस्मिक परिस्थितियों के लिए निकासी योजना को भी अनिवार्य रूप से तैयार रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ एम्बुलेंस आदि की भी व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाए।

उन्होंने आकस्मिक परिस्थितियों के लिए तैयार निकासी योजना को पुलिस एवं मंदिर से सम्बन्धित सुरक्षाकर्मियों के साथ अच्छे से ब्रीफ कराया जाए, ताकि निकासी योजना का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने भीड़ प्रबन्धन के लिए हितधारकों से लगातार संवाद करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त कुमांऊ दीपक रावत, आईजी कुमांऊ निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 5 8 7
Users Today : 18
Users Yesterday : 896
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 5 8 7
Users Today : 18
Users Yesterday : 896