(शहजाद अली हरिद्वार)ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार -हरिद्वार स्थित बहादराबाद में हाईवे किनारे शनि देव मंदिर के पास स्थित एक बेशकीमती भूखंड पर कब्जे के प्रयास को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ।
दर्जनों नकाबपोश महिला और पुरुष अचानक भूखंड पर पहुंचे और मालिकाना हक जताने लगे, जिससे मामले ने रहस्यमय मोड़ ले लिया।
दूसरे पक्ष के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके चलते तनाव की स्थिति बन गई और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
एसडीएम योगेश मेहर, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।
नकाबपोश लोगों की संगठित मौजूदगी और कथित कब्जे की कोशिश को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं,
जबकि पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
Post Views: 451








































Users Today : 119
Users Yesterday : 849






