न्यूज़ फ्लैश
Haridwar”सुरक्षा एनक्लेव से अहमदपुर ग्रांट तक जलभराव पर प्रशासन सख्त, स्थायी समाधान को बनेगा पंपिंग स्टेशन और 700 मीटर नाला” “श्रमिकों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा! कल्याणकारी योजनाओं की सौगात के साथ 2 मेडिकल मोबाइल वैन लॉन्च, अब दूरदराज में भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज” “सीएम धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, निधन पर जताया गहरा दुःख” Dehradun:”यूटीयू पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन! सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता गिरफ्तार, परीक्षा से पहले WhatsApp ग्रुप में भेजे थे सवाल” “Roorkee में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी, सिगरेट-पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप” Haridwar:कप्तान नवनीत सिंह का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर भी कसा शिकंजा—अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » “चार साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था शातिर आरोपी, ठिकाने बदल-बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा, आखिरकार 5 हजार का इनामी धोखाधड़ी आरोपी हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़ा।”

“चार साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था शातिर आरोपी, ठिकाने बदल-बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा, आखिरकार 5 हजार का इनामी धोखाधड़ी आरोपी हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़ा।”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2022 से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस के अनुसार थाना सिडकुल में वर्ष 2022 में दर्ज मुकदमा संख्या 388/22 में आरोपी अरुण कुमार वांछित चल रहा था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वह बार-बार स्थान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वहीं, माननीय न्यायालय ने भी उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश तेज कर दी।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम को आरोपी की सटीक लोकेशन मिली। जिसके आधार पर थाना सिडकुल पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर स्थित कोतवाली जानसठ क्षेत्र के बलवा गेट पुलिस चौकी के पास से आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी भलुवा, पोस्ट अंतवाड़ी, थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक एवं कोर्ट चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान, कांस्टेबल जितेंद्र तोमर तथा कांस्टेबल गजेंद्र शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 4 9 4
Users Today : 241
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 4 9 4
Users Today : 241
Users Yesterday : 729