न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: फूलों की वर्षा, नारों की गूंज और जनता का उमड़ा स्नेह! गैरसैंण विधानसभा सत्र के लिए रवाना CM धामी का गौचर से कर्णप्रयाग तक भव्य स्वागत BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना BIG BREAKING:: SSP नवनीत सिंह ने चिड़ियापुर सीमांत चौकी का किया लोकार्पण, यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा होगी मजबूत BIG BREAKING:: रुद्रप्रयाग को धामी की बड़ी सौगात: 156 करोड़ का पुल-सुरंग मार्ग तैयार, चारधाम यात्रा होगी आसान; संगम लाइब्रेरी को CM ने दीं 150 पुस्तकें BIG BREAKING:: हल्द्वानी में सीएम धामी का जनता दरबार, जनसमस्याओं पर सख्त रुख—अधिकारियों को दो टूक, प्राथमिकता से करें त्वरित समाधान! BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी सख्ती, 35 चालान और 3 बसें सीज—यात्री सुरक्षा पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन
Home » कार्यवाही » “चार साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था शातिर आरोपी, ठिकाने बदल-बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा, आखिरकार 5 हजार का इनामी धोखाधड़ी आरोपी हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़ा।”

“चार साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था शातिर आरोपी, ठिकाने बदल-बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा, आखिरकार 5 हजार का इनामी धोखाधड़ी आरोपी हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़ा।”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2022 से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस के अनुसार थाना सिडकुल में वर्ष 2022 में दर्ज मुकदमा संख्या 388/22 में आरोपी अरुण कुमार वांछित चल रहा था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वह बार-बार स्थान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वहीं, माननीय न्यायालय ने भी उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश तेज कर दी।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम को आरोपी की सटीक लोकेशन मिली। जिसके आधार पर थाना सिडकुल पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर स्थित कोतवाली जानसठ क्षेत्र के बलवा गेट पुलिस चौकी के पास से आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी भलुवा, पोस्ट अंतवाड़ी, थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक एवं कोर्ट चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान, कांस्टेबल जितेंद्र तोमर तथा कांस्टेबल गजेंद्र शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ALSO READ  गंगनहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थ्री स्टार होटल राजमहल में कैसीनो और देह व्यापार का भंडाफोड़, 32 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 6 7 0
Users Today : 494
Users Yesterday : 693
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 6 7 0
Users Today : 494
Users Yesterday : 693