न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » जनसुनवाई » “जनता की अदालत में प्रशासन जवाबदेह: 85 शिकायतों पर सुनवाई, 43 का तत्काल निस्तारण; सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सीडीओ का सख्त अल्टीमेटम”

“जनता की अदालत में प्रशासन जवाबदेह: 85 शिकायतों पर सुनवाई, 43 का तत्काल निस्तारण; सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सीडीओ का सख्त अल्टीमेटम”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 85 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 43 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत थिथौला खेमपुर के ग्राम प्रधान श्रीमती सना ने ग्राम पंचायत थिथौला खेमपुर की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने को लेकर एवं ग्राम में नियमित सफाई करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

प्रार्थी अंबेडकर वाहिनी संगठन रजि के अध्यक्ष संदीप कुमार ने अम्बेडकर पार्क हेतु आरक्षित भूमि से अवैध कब्जा हटाने एवं कब्जाधारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी बिजेन्दर सिंह निवासी सहदेवपुर ने धारा 157 क के अंतर्गत भूमि विक्रय की अनुमति प्रदान करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया।

प्रार्थी पोपीन निवासी शिवदासपुर ने विधानसभा ज्वालापुर में शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला गांव में 2023-24 में नाले का निर्माण हो गया है, लेकिन रोड क्रॉसिंग हेतु पाइप का निर्माण कार्य अभी तक नहीं हुआ है,जिस कारण गांव में जलभराव की समस्या हो रही है,जल्द से जल्द रोड क्रॉसिंग कर पाइप डालने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता सुचरिता सचदेवा ने जमीन प्लॉट खरीदारी में प्लॉट का क्षेत्रफल कम होने पर पैमाईश करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी शाहजहा पुत्र जमील की कृषि भूमि खसरा संख्या 294,खाता संख्या 406 में स्थित है।

ALSO READ  "डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन! जनसुनवाई में 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 15 अगस्त तक CM हेल्पलाइन की लंबित शिकायतें खत्म करने का अल्टीमेटम"

उक्त भूमि पर जाने के लिए निर्धारित चक्ररोड है,जिसे कुछ लोगों ने अवैध रूप से बंद कर दिया है, चक्ररोड खुलवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी समस्त शिवगंगा बिहार कालोनी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर ओर सुमन नगर क्षेत्र के आसपास बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।सदस्य क्षेत्र पंचायत भगतनपुर आबिदपुर प्रथम के मु.शेर आलम ने ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर गांव ईक्कड़ खुर्द में शरीफ के मकान से लक्सर वाली रोड को जोड़ने वाली मार्ग के दोनों तरफ नालों की सफाई के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता पंकज कुमार ने ग्राम रोहलकी किशनपुर में ग्राम सभा भूमि पर पड़े कूड़े,कचरा एवं अवैध गोबर के खत्ते हटवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया

मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है

उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैकि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।जन सुनवाई में फरियादियों को वितरित किए गए फलदार पौधे, हरित हरिद्वार मुहिम को मिला बढ़ावा

ALSO READ  “अकोढ़ा कला में लगा समाधान का दरबार! अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता के सामने ग्रामीणों ने खोली समस्याओं की पोटली, मौके पर ही चली कार्रवाई”

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चल रही हरित हरिद्वार मुहिम को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान एक सराहनीय पहल की गई। कार्यक्रम में उपस्थित फरियादियों को वन विभाग के सहयोग से रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने फलदार सौ पौधों का वितरण किया गया।जिसमें आम,अमरूद, आंवला एवं जामुन आदि के पौधे थे।इस अवसर पर प्रशासन द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि फलदार पौधों का वितरण न केवल हरित क्षेत्र को बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि आमजन को पोषण और आर्थिक लाभ भी प्रदान करेगा।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है

,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।

जिसमें एल 1 पर 524 शिकायतें तथा एल 2 पर 128 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने पाया है कि कई विभागों द्वारा 36 दिन से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है,उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है

ALSO READ  "जनता की आवाज़, प्रशासन की कार्रवाई! हर सोमवार समाधान का मंच बना जनसुनवाई डीएम मयूर दीक्षित की सख़्त अध्यक्षता में 81 शिकायतें दर्ज, 36 का मौके पर निस्तारण सीएम हेल्पलाइन पर लापरवाही नहीं चलेगी—अधिकारियों को कड़ा अल्टीमेटम"

कि संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द समस्याओं का निरंकारण करना सुनाश्चित करे,इसने किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी है कि लंबित शिकायतों का निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।

बैठक मे अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द,सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार,अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता,आर एम सिडकुल कमल किशोर स्वजल नोडल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी उरेडा युद्धवीर सिंह बिष्ट,जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 4 6
Users Today : 844
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 4 6
Users Today : 844
Users Yesterday : 702