न्यूज़ फ्लैश
Haridwar”सुरक्षा एनक्लेव से अहमदपुर ग्रांट तक जलभराव पर प्रशासन सख्त, स्थायी समाधान को बनेगा पंपिंग स्टेशन और 700 मीटर नाला” “श्रमिकों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा! कल्याणकारी योजनाओं की सौगात के साथ 2 मेडिकल मोबाइल वैन लॉन्च, अब दूरदराज में भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज” “सीएम धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, निधन पर जताया गहरा दुःख” Dehradun:”यूटीयू पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन! सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता गिरफ्तार, परीक्षा से पहले WhatsApp ग्रुप में भेजे थे सवाल” “Roorkee में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी, सिगरेट-पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप” Haridwar:कप्तान नवनीत सिंह का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर भी कसा शिकंजा—अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
Home » अभियान » “मतदाता सूची के महाअभियान का आगाज़: मुख्यमंत्री धामी ने भरा गणना प्रपत्र, 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेगा निर्वाचन आयोग का विशेष अभियान”

“मतदाता सूची के महाअभियान का आगाज़: मुख्यमंत्री धामी ने भरा गणना प्रपत्र, 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेगा निर्वाचन आयोग का विशेष अभियान”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखण्ड में मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत सोमवार को सचिवालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को गणना प्रपत्र सौंपा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्यमंत्री को अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन के लिए यह विशेष अभियान प्रदेशभर में संचालित किया जा रहा है।अभियान के तहत राज्य के सभी पात्र मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे मतदाता सूची में दर्ज विवरणों का सत्यापन और आवश्यक संशोधन किया जा सके।

उन्होंने बताया कि आगामी 7 जुलाई तक एक माह की अवधि में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त करेंगे।

इसके बाद इन प्रपत्रों को बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप से अपलोड एवं सत्यापित किया जाएगा। इस प्रक्रिया से मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नामों को चिन्हित करने तथा पात्र नागरिकों का सही विवरण दर्ज करने में सहायता मिलेगी।मुख्यमंत्री ने इस पहल को लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेशवासियों से अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का सही नाम मतदाता सूची में दर्ज होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।

इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 4 6 5
Users Today : 212
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 4 6 5
Users Today : 212
Users Yesterday : 729