न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों की दूसरे जनपदों में रवानगी; विदाई से पहले एसएसपी नवनीत सिंह ने दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: महिला सुरक्षा और सम्मान की गूंज, हरिद्वार में 210 लोगों ने निकाला साइलेंट वॉकथॉन; महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनने का संदेश BIG BREAKING:: शादी की खुशियां मातम में बदलीं! 350 मीटर गहरी खाई में समाई ईको, दो की दर्दनाक मौत, छह घायल BIG BREAKING:: “भाजपा-मोदी कहीं नहीं जाने वाले, तीसरी बार भी जनता देगी सत्ता का आशीर्वाद—बांसुरी स्वराज ने विपक्ष को दी चुनौती” BIG BREAKING:: राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं को मंत्र: ‘संगठन ही भाजपा की असली ताकत’, उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने का दिया लक्ष्य BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता
Home » परिणाम » “एंजिल्स एकेडमी, बहादराबाद ने रचा सफलता का कीर्तिमान – 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन”

“एंजिल्स एकेडमी, बहादराबाद ने रचा सफलता का कीर्तिमान – 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन”

(शहजाद अली हरिद्वार)एंजिल्स एकेडमी सी. से. स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में कक्षा 10वीं व 12वीं के शानदार परीक्षा परिणामों के साथ एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता को सिद्ध किया है।

विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

कक्षा 12वीं के विज्ञान, मानविकी एवं वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए।

दीक्षा नेगी (विज्ञान) ने 97%, प्रियांशु कुशवाहा (विज्ञान) ने 97%, हर्षिता वैद (मानविकी) ने 96.8% तथा तेजस्वनी (वाणिज्य) ने 95% अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत व लगन का परिचय दिया।

वहीं कक्षा 10वीं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नैन्सी चौधरी ने 98.8%, सना अंसारी ने 97.6%, नव्या मिश्रा ने 97.4%, दीपांशु खत्री ने 97% एवं श्रेयांश नेगी ने 97% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि चौहान जी ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का आधार बताया।

विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया।

 

ALSO READ  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में कशिश कांडपाल और शिवांश नौटियाल ने मेरिट में बनाई जगह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 5 5 3
Users Today : 320
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 5 5 3
Users Today : 320
Users Yesterday : 414