(शहजाद अली हरिद्वार)बुग्गावाला। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद को नशा मुक्त बनाने और ड्रग्स तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई
इसी क्रम में थाना बुग्गावाला पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम शहीदवाला ग्रांट के पास दो युवकों को अवैध स्मैक/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सचिन पुत्र मैनपाल निवासी शहीदवाला ग्रांट तथा सुमित पुत्र महेंद्र निवासी बंजारेवाला शामिल हैं।
दोनों आरोपियों से बरामद हुई स्मैक
पुलिस ने बताया कि आरोपी सचिन के कब्जे से 2.41 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन तथा आरोपी सुमित के कब्जे से 2.51 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन बरामद की गई। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
नशा तस्करों पर लगातार जारी है कार्रवाई
थाना बुग्गावाला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


























Users Today : 33
Users Yesterday : 906
