न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » शुभारंभ » “रानीपुर को मिली विकास की नई रफ्तार! विधायक आदेश चौहान ने किया सड़क चौड़ीकरण का शुभारंभ, हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ”

“रानीपुर को मिली विकास की नई रफ्तार! विधायक आदेश चौहान ने किया सड़क चौड़ीकरण का शुभारंभ, हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सड़क चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया । कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क के दोनों तरफ लाकिंग टाइल्स लगाकर चौड़ीकरण किया जायेगा, जिससे यह मार्ग सुंदर और सुगम बनेगा।यह विकास कार्य क्षेत्र की एक बड़ी आबादी के लिए वरदान साबित होने जा रहा है। भेल मध्य मार्ग से रानीपुर कोतवाली होते हुए नगर पालिका शिवालिकनगर के टिहरी विस्थापित काॅलोनी क्षेत्र को जोड़ने वाले इस मार्ग के चौड़ीकरण से टिहरी विस्थापित काॅलोनी , सुभाषनगर क्षेत्र के साथ-साथ शिवालिकनगर की भारी आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पहले यह मार्ग बेहद संकरा (छोटा) होने के कारण यहाँ आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती थीं। इस चौड़ीकरण के बाद स्थानीय जनता को संभावित हादसों से पूरी तरह बचाव रहेगा। और उनका सफर सुरक्षित होगा। इसके साथ ही, यह मार्ग छोटे वाहनों के लिए शिवालिक नगर बाइपास के रूप में जनता के लिए एक बेहतरीन वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी काम करेगा, जिससे यातायात का दबाव कम होगा।

रानीपुर विधायक ने उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है।इसी दूरदर्शी सोच के तहत पूर्व में शिवालिकनगर और टिहरी विस्थापित काॅलोनी के मध्य एक पुल का निर्माण कराया जा चुका है। इसके साथ ही, कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए ज्वालापुर ,सुभाषनगर शिवालिकनगर मध्य दूसरे पुल का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।

इस कार्य के शुभारंभ पर स्थानीय सभासद ब्रजलेश देवी सहित स्थानीय नागरिकों ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान का आभार प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रहे चरणबद्ध विकास कार्यों और इस नई सौगात के लिए क्षेत्रीय जनता में भारी उत्साह है। इन बुनियादी कार्यो से क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा माननीय विधायक श्री आदेश चौहान जी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और क्षेत्र के कायाकल्प के लिए उनका धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।

ALSO READ  "भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और मुख्य अधिष्ठाता डॉ. दीनानाथ शर्मा ने किया गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी के आयुर्वेदिक क्लिनिक व मेडिसन स्टोर का शुभारंभ, हरिद्वार में आयुर्वेद को मिली नई दिशा"

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इंदरपाल शर्मा, विनीत चौहान, चमन चौहान, चन्द्रभान सिंह, मुकेश चौहान,रंगपाल चौहान, नेत्रपाल, अमित जांगिड, दीपक, सचिन चौहान, ऋषिपाल, जितेन्द्र धीमान, कमलेश विश्वकर्मा,अमित चौहान,श्रीमती इंदु, सुशीला देवी,कुसुम,एस पी त्यागी, इंदर शर्मा, विवेक वर्मा,सचिन सिरोही, रामपाल शर्मा , विनोद शर्मा, सुखपाल, अनुराग सोमानी,संदीप गर्ग,के एस रावत, टेकचंद शर्मा ,अनिक मलिक, गिरीश घंडियाल ,शिवम त्यागी, राजीव राजपूत, नरेश शर्मा ,संदीप , सुखपाल, अमिताभ वत्स, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 5 1
Users Today : 0
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 5 1
Users Today : 0
Users Yesterday : 849