न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » सनसनी » “दिल्ली रोड के होटल में प्रेमी-प्रेमिका की रहस्यमयी मौत, बंद कमरे में मिले दोनों के शव… जहरीला पदार्थ खाने की आशंका से सनसनी”

“दिल्ली रोड के होटल में प्रेमी-प्रेमिका की रहस्यमयी मौत, बंद कमरे में मिले दोनों के शव… जहरीला पदार्थ खाने की आशंका से सनसनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड के एक होटल में युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।जानकारी के अनुसार युवक पेशे से पेंट का काम करता था और बीते दिन एक युवती के साथ होटल में कमरा लेकर ठहरा था। होटल कर्मचारियों ने बताया कि रात करीब नौ बजे के बाद दोनों अपने कमरे से बाहर नहीं निकले।

बुधवार सुबह चेकआउट का समय होने पर होटल स्टाफ ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर कर्मचारियों को शक हुआ और उन्होंने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही सीओ रुड़की ओशिन जोशी और सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवक और युवती के शव बेड पर पड़े मिले। घटना की खबर फैलते ही होटल परिसर और आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान नाथूखेड़ी निवासी के रूप में हुई है।युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस रिकॉर्ड में भी फिलहाल युवती की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

ALSO READ  हरिद्वार गोलीकांड: कनखल में 22 वर्षीय सुमित चौधरी की दिनदहाड़े हत्या, अज्ञात बदमाश फरार – धर्मनगरी में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

सीओ ओशिन जोशी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। कमरे से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस फूड पॉइजनिंग या जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 6 9 9
Users Today : 220
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 6 9 9
Users Today : 220
Users Yesterday : 522