न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’ “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश BIG BREAKING:अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो परिवार संग धरने पर बैठूंगी
Home » संदेश » “बहादराबाद जामा मस्जिद पहुंचे अवि चौहान, ईद पर दिया भाईचारे का संदेश : हरिद्वार में अमन-चैन और अकीदत के साथ संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज”

“बहादराबाद जामा मस्जिद पहुंचे अवि चौहान, ईद पर दिया भाईचारे का संदेश : हरिद्वार में अमन-चैन और अकीदत के साथ संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार जनपद में ईद-उल-अजहा का पर्व शनिवार को पूरी अकीदत, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। बहादराबाद, गढ़मीरपुर, ज्वालापुर, पिरान कलियर, रुड़की, लक्सर और भगवानपुर समेत जिलेभर की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा कर देश, प्रदेश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।बहादराबाद जामा मस्जिद में ग्राम प्रधान नीरज चौहान के पुत्र अवि चौहान भी पहुंचे और मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का सुंदर संदेश देखने को मिला।

 “ईद सिर्फ त्योहार नहीं, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम है।”

गढ़मीरपुर ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजारों और गलियों में भी पूरे दिन रौनक बनी रही।ईद-उल-अजहा के मौके पर हरिद्वार पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई और पुलिस अधिकारियों ने लगातार पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 “हरिद्वार ने एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की मिसाल पेश की।”

ALSO READ  "द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में योग और आरोग्य का महाकुंभ, डॉ. रुचिता उपाध्याय ने कर्मचारियों को सिखाए तनावमुक्त, स्वस्थ और सफल जीवन के गुर; योग से कार्यक्षमता, मानसिक संतुलन और आपसी समन्वय बढ़ाने का दिया संदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 3 1
Users Today : 787
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 3 1
Users Today : 787
Users Yesterday : 747