न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » सम्पन्न » “बुग्गावाला में ईद-उल-अजहा का जलवा: अकीदत का सैलाब, सजदों में गूंजी अमन की दुआएं — थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा की सख्त चौकसी में पुलिस की मुस्तैदी के बीच भाईचारे और सौहार्द के साथ सकुशल संपन्न हुई नमाज”

“बुग्गावाला में ईद-उल-अजहा का जलवा: अकीदत का सैलाब, सजदों में गूंजी अमन की दुआएं — थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा की सख्त चौकसी में पुलिस की मुस्तैदी के बीच भाईचारे और सौहार्द के साथ सकुशल संपन्न हुई नमाज”

(शहजाद अली हरिद्वार) बुग्गावाला। जनपदभर में ईद-उल-अजहा का पर्व शनिवार को पूरे धार्मिक उत्साह, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल के बीच मनाया गया।


हरिद्वार शहर, भगवानपुर, बुग्गावाला, लक्सर, मंगलौर, झबरेड़ा, पिरान कलियर समेत जिले की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा कर देश, प्रदेश और समाज में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।

 “ईद का संदेश सिर्फ कुर्बानी नहीं, बल्कि इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे को मजबूत करना है।”

बुग्गावाला और भगवानपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने ईदगाहों में पहुंचकर नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा शरबत और मिठाइयों का वितरण भी किया गया।

त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।

एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

“हर संवेदनशील स्थल पर पुलिस की पैनी नजर रही, ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।”

जनपदभर में ड्रोन कैमरों से निगरानी, पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया गया। ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त रखी गई, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के चलते पूरा त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने भी मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

ALSO READ  नई दिल्ली में इंडस्ट्री ऑल वर्कशॉप सम्पन्न: रिन्यूएबल एनर्जी की चुनौतियों पर वैश्विक मंथन, भेल नेता राजबीर सिंह ने 'जस्ट ट्रांजिशन' के लिए सुझाए श्रमिक हितैषी समाधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 1
Users Today : 242
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 1
Users Today : 242
Users Yesterday : 522