न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » मिसाल » “जनसेवा की मिसाल: विधायक उमेश कुमार ने घायल युवक की जान बचाकर दिखाया मानवीय चेहरा”

“जनसेवा की मिसाल: विधायक उमेश कुमार ने घायल युवक की जान बचाकर दिखाया मानवीय चेहरा”

(शहजाद अली हरिद्वार)खानपुर विधायक उमेश कुमार ने एक बार फिर अपनी मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए घायल युवक की जान बचाकर मिसाल पेश की है।

विधायक अपने रुड़की कार्यालय की ओर जा रहे थे, जब सोलानी नदी के पास झबरेड़ी खुर्द निवासी अंकित पुत्र मांगा को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।

युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे विधायक उमेश कुमार ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचित किया तथा घायल युवक को स्वयं अस्पताल पहुंचाया। समय पर मिली चिकित्सा सहायता से युवक की जान बच सकी।

विधायक की इस तत्परता और संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि उमेश कुमार केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि एक सच्चे और संवेदनशील इंसान हैं जो हर समय जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं।

इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे को उजागर किया है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सड़क पर यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

विधायक का यह कार्य समाज के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है।

ALSO READ  हरिद्वार: ईमानदारी की मिसाल बने रिक्शा चालक शिव सागर शाह, खोया बैग पुलिस को सौंपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 4
Users Today : 117
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 4
Users Today : 117
Users Yesterday : 930