(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तिथि में संशोधन किया है। शासन द्वारा पहले जारी आदेश में 27 मई 2026 (बुधवार) को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब नया आदेश जारी कर अवकाश की तिथि बदल दी गई है।
संशोधित आदेश के अनुसार प्रदेश में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का सार्वजनिक अवकाश 28 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को रहेगा। शासन ने सभी विभागों, कार्यालयों एवं संबंधित अधिकारियों को संशोधित अवकाश आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। तिथि परिवर्तन का निर्णय चांद दिखने और पर्व मनाए जाने की संभावित तारीख को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।








































Users Today : 380
Users Yesterday : 836






