न्यूज़ फ्लैश
“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ” “धरना नहीं, पीड़ित परिवार का साथ जरूरी” : राजबीर सिंह कटारिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दलित युवक हत्याकांड में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल” “सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”
Home » फैसला » “होली के बाद वृंदावन से बड़ी खबर: प्रेमानंद महाराज के दर्शन और एकांतिक वार्तालाप पर 19 मार्च तक रोक, जन्मोत्सव में सिर्फ दीक्षित शिष्यों को ही मिलेगा प्रवेश – टोकन लाइन भी 11 मार्च से बंद”

“होली के बाद वृंदावन से बड़ी खबर: प्रेमानंद महाराज के दर्शन और एकांतिक वार्तालाप पर 19 मार्च तक रोक, जन्मोत्सव में सिर्फ दीक्षित शिष्यों को ही मिलेगा प्रवेश – टोकन लाइन भी 11 मार्च से बंद”

(शहजाद अली हरिद्वार)मथुरा। श्री राधा केलि कुंज के रसिक संत पूज्य प्रेमानंद महाराज के दर्शनों की आस लेकर वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। होली के तुरंत बाद आश्रम में होने वाले एक विशेष आयोजन के चलते दर्शन और मुलाकात की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है।

13 से 19 मार्च तक बंद रहेंगे दर्शन

आश्रम की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 13 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक श्री राधा कुंज आश्रम में पूज्य गुरुदेव का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस विशेष उत्सव के कारण आम भक्तों के लिए ‘एकांतिक वार्तालाप’ और दर्शन के टोकन जारी नहीं किए जाएंगे।

दीक्षित भक्तों को ही मिलेगा प्रवेश

जन्मोत्सव के दौरान आश्रम की व्यवस्थाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि इस अवधि में केवल वही लोग आश्रम में प्रवेश कर सकेंगे जो महाराज जी से दीक्षित (शिष्य) हैं। अन्य श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की सुविधा फिलहाल स्थगित रहेगी।

टोकन की लाइन को लेकर बड़ा अपडेट

भक्तों को परेशानी ना हो, इसके लिए आश्रम ने तारीखें भी स्पष्ट कर दी हैं:-

11 मार्च: इस तारीख से टोकन की लाइन बंद कर दी जाएगी।

18 मार्च: उम्मीद है कि टोकन के लिए लाइन दोबारा शुरू हो सकती है।

19 मार्च के बाद: महाराज जी के दर्शन सुचारू रूप से शुरू होने की संभावना है।

भक्तों के लिए विंडो पीरियड

अगर आप होली (3 और 4 मार्च) के अवसर पर ब्रज आ रहे हैं और महाराज जी के दर्शन भी करना चाहते हैं, तो आपके पास 5 मार्च से 10 मार्च तक का ही समय रहेगा। इसके बाद आपको कम से कम एक हफ्ते का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

ब्रज की होली और हुरंगा का आनंद

बता दें कि रंगभरनी एकादशी से ही पूरे ब्रज में होली की धूम शुरू हो जाती है, जो धुलेंडी तक चलती है। इसके बाद नंदगांव के हुरंगे और फालैन में जलती होली से पंडा के निकलने जैसे अद्भुत आयोजन होते हैं। इन आयोजनों में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं।

75 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 0 4
Users Today : 462
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 0 4
Users Today : 462
Users Yesterday : 1355