न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » रिश्वत » “रोशनाबाद GST दफ्तर में घूसखोरी का भंडाफोड़: 1.20 लाख की डिमांड, 20 हजार लेते ही दबोचा गया ‘बाबू’, अब विजिलेंस की नजर संपत्ति पर”

“रोशनाबाद GST दफ्तर में घूसखोरी का भंडाफोड़: 1.20 लाख की डिमांड, 20 हजार लेते ही दबोचा गया ‘बाबू’, अब विजिलेंस की नजर संपत्ति पर”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार में सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोशनाबाद स्थित राज्य कर (GST) कार्यालय में तैनात डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी उपनल कर्मी के रूप में सहायक आयुक्त राज्य कर, खंड–3 कार्यालय में पिछले करीब 18 वर्षों से कार्यरत था।शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान को दी तहरीर में बताया कि उसकी हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री वर्ष 2021 में बंद हो चुकी है। वर्ष 2017 के अंतिम तीन माह के VAT कर के निपटान के संबंध में विभाग द्वारा 1.76 लाख रुपये की देनदारी बताई गई थी। आरोप है कि इस मामले को निपटाने के एवज में प्रमोद सेमवाल ने 1.20 लाख रुपये नगद की मांग की और रकम किस्तों में देने को कहा।

शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत 20 हजार रुपये की पहली किस्त लेते ही आरोपी को दबोच लिया। सतर्कता अधिष्ठान ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ALSO READ  "रुड़की में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का बड़ा वार: आंगनबाड़ी सुपरवाइजर राखी सैनी 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पदोन्नति के नाम पर हो रहा था खेल उजागर"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 9
Users Today : 249
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 9
Users Today : 249
Users Yesterday : 861