न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में “मकड़ा गैंग” पर पुलिस का सबसे बड़ा वार! लाठी-डंडों के साथ हुड़दंग मचाने वाले 5 सदस्य दबोचे गए, सोशल मीडिया की आपत्तिजनक वीडियो ने खोली गैंग की पूरी पोल, ऑपरेशन प्रहार के तहत श्यामपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई!”

“हरिद्वार में “मकड़ा गैंग” पर पुलिस का सबसे बड़ा वार! लाठी-डंडों के साथ हुड़दंग मचाने वाले 5 सदस्य दबोचे गए, सोशल मीडिया की आपत्तिजनक वीडियो ने खोली गैंग की पूरी पोल, ऑपरेशन प्रहार के तहत श्यामपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई।थाना श्यामपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गाजीवाली क्षेत्र में कुछ युवक अपनी मोटरसाइकिल एवं कारों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर गैंग के रूप में लड़ाई-झगड़ा एवं हुड़दंग कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है।सूचना पर थाना श्यामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हुड़दंग कर रहे युवकों को पकड़कर धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त युवक अपने वाहनों पर “मकड़ा” चिन्ह एवं पहचान का प्रयोग कर गैंग के रूप में सक्रिय थे। पुलिस द्वारा पूरे गैंग को एक साथ हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले ऐसे गैंगों के सदस्यों का थाना स्तर पर रजिस्टर तैयार कर उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

नाम पता आरोपित

1. मोहित पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार

2. देव पुत्र संजीत निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार

3. सन्नी पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार

4. परवेज पुत्र विद्या रत्न निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार

5. योगेश शर्मा पुत्र मोहन शर्मा निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार

ALSO READ  एसएसपी के निर्देश पर हरिद्वार में गुंडों का सफाया! शहजाद अली समेत 11 आदतन अपराधी बहादराबाद में गुण्डा एक्ट के शिकंजे में, 20 और पर जल्द वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 9 3
Users Today : 445
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 9 3
Users Today : 445
Users Yesterday : 836