न्यूज़ फ्लैश
“मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का मिला सम्मान — हरीश अधिकारी बने निरीक्षक, SSP ने पहनाए स्टार!” “कांवड़ यात्रा में माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम, कांवड़ियों को उकसाने वाले दिल्ली के 4 युवक गिरफ्तार!” “SIR का दूसरा चरण शुरू: घर-घर पहुंच रहे नोटिस, बूथ स्तर पर होगी सुनवाई… ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में तुरंत जांच लें अपना नाम, चूक गए तो पड़ सकता है भारी!” “मानव तस्करी के खिलाफ हरिद्वार में गूंजी जागरूकता की हुंकार, छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का दिया मजबूत संदेश!” “Haridwar: पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद” “2 घंटे की मूसलाधार बारिश से हरिद्वार में मचा हड़कंप! सूखी नदी बनी उफनता सैलाब, बह गईं कई गाड़ियां… क्रेन और हाइड्रा से चला हाई वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन”
Home » कार्यवाही » “रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका: 10 किलो गांजा व एक लाख की खेप संग तस्कर दबोचा, कलियर से हरिद्वार तक की सप्लाई चैन बेनकाब!”

“रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका: 10 किलो गांजा व एक लाख की खेप संग तस्कर दबोचा, कलियर से हरिद्वार तक की सप्लाई चैन बेनकाब!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 21 नवम्बर। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गांजे समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की कीमत लगभग 1 लाख रूपए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है। एसएसपी के निर्देश पर मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पथरी पुल से आगे धनौरी रोड नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान सुमंगलम कुमार पुत्र संतोष मिस्त्री निवासी चण्डी घाट आधे पुल के नीचे थाना श्यामपुर को दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 10 किलो 64 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा वह कलियर से एक व्यक्ति से हरिद्वार में बेचने के लिए लेकर आया था। पुलिस टीम मे एसएसआई नितिन चौहान, अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल अमित राणा व बीरेन्द्र जोशी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 9 8 9
Users Today : 634
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 9 8 9
Users Today : 634
Users Yesterday : 723