न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे CM धामी, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर टेका मत्था, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती वर्ष पर हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, धनौरी में समरसता संकल्प यात्रा में करेंगे प्रतिभाग; प्रशासन अलर्ट! BIG BREAKING:: रुड़की की कमान अब IAS गौरी प्रभात के हाथों में, नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संभाला कार्यभार! BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल! ‘VIP’ राज खोलने की जांच के लिए गांधीनगर रवाना हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पॉलीग्राफ-नार्को टेस्ट की तैयारी BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती पर धानौरी में सीएम धामी की सभा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा BIG BREAKING:: “शिक्षक खुद बनें नैतिकता की मिसाल, विद्यार्थियों को संस्कार और अनुशासन की राह दिखाएं” — गणेश जोशी
Home » प्लान » “गंगा दशहरा महापर्व पर हरिद्वार में प्रशासन का मेगा एक्शन प्लान, लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों, मंदिरों, पार्किंग स्थलों और प्रमुख मार्गों पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, 24×7 कंट्रोल रूम भी हुआ सक्रिय”

“गंगा दशहरा महापर्व पर हरिद्वार में प्रशासन का मेगा एक्शन प्लान, लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों, मंदिरों, पार्किंग स्थलों और प्रमुख मार्गों पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, 24×7 कंट्रोल रूम भी हुआ सक्रिय”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर 25 मई (सोमवार) को हरिद्वार में आयोजित होने वाले पवित्र स्नान को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मेला क्षेत्र को विभिन्न जोन एवं सेक्टरों में विभाजित करते हुए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में संवेदनशीलता व आपसी समन्वय के साथ दिए गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा पर्व पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों की संख्या में तीर्थयात्रीयो का आगमन रहता है जिसके लिए यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी अपने दायित्वो का निर्वहन कुशलता के साथ करें।

उन्होंने हर की पैड़ी जोन में मनीष कुमार सिंह (सचिव, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण) को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इस जोन के अंतर्गत हर की पैड़ी, मनमोहन सिंह, महिला घाट, श्रीमती वंदना, चौकी हरकी पैड़ी से महिला घाट श्रीमती रूपा, संजय पुल, कीर्तिवरधन, भारत स्काउट गाईड हरकी पैड़ी जितेन्द्र कुमार को सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है

मालवीय दीप, हेतु मनजीत सिंह उप मेला अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट व मालवीय दीप मनोज कुमार,कांगड़ा पुल शुभम सैनी एवं शिव पुल क्षेत्र में वैभव कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।

सुभाष घाट जोन में दयानंद सरस्वती को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जहां सुभाष घाट, में डॉ. स्वास्तिक, मोती बाजार/बडा बाजार सुनील कुमार तोमर एवं विष्णु घाट चन्द्रलाल तैनात रहेंगे।

ALSO READ  BIG BREAKING:: ऋषिकुल का होगा कायाकल्प! आयुर्वेद-योग से वैदिक गणित तक बनेगा भारतीय ज्ञान परंपरा का भव्य केंद्र, CM धामी का बड़ा मास्टर प्लान

मनसा देवी जोन में जितेन्द्र कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जहां मनसा देवी मंदिर, शिवम त्रिपाठी हिल बाईपास खड़ंजा मार्ग सतीश कुमार एव मनसा देवी पैदल मार्ग रोविन्द्र कुमार तैनात रहेंगे।

अपर रोड जोन में नंदन कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जहां रतन टाकीज, लाल बहादुर,पोस्ट ऑफिस हरीश थपलियाल, शिवमूर्ति चौक विपिन कुमार देवपुरा दिनेश चंद्र जोशी सैक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

ऋषिकुल मैदान क्षेत्र में महेश कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जहां ऋषिकुल पार्किंग, प्रदीप कुमार, ऋषिकुल मैदान सुशील नौटियाल,प्रेमनगर, रानीपुर मोड माया सिंह चौहान एवं आर्यनगर क्षेत्रों में गौरव गोयल सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

खड़खड़ी/सप्तऋषि जोन में आकाश जोशी डिप्टी कलेक्टर को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जहां भीमगोड़ा, इ. सुनील कुमार, खड़खड़ी सुशील बहुगुणा, दूधाधारी चौक, देवदत्त कुमार भूपतवाला बैरियर से एआरटीओ चौक संजय कुमार, भूपतवाला बैरियर से भारत माता मंदिर पुष्पेन्द़ चौधरी, हनुमान वाटिका हिमांशु शर्मा क्षेत्रों सैक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

रोडी बेलवाला क्षेत्र में राजेश कुमार गुप्ता को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है जहां, जयराम मोड़, पंतदीप पार्किंग विजय सिंह थोड़ी बैलवाला हाईवे अश्विनी कुमार, चण्डी चौक आशीष सैनी सैक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

थोड़ी बेलवाला पार्किंग मैदान के लिए इ. मिनाक्षी मित्र परियोजना प्रबंधन गंगा डिसिजन जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है तथा हाथी पुल गऊघाट मुकेश कुमार सक्सेना,रोडी बेलवाला पार्किंग मैदान नीरज कपिल को सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

शंकराचार्य चौक हेतु अतुल प्रताप सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है एवं केशवानंद तिराहे शोभित कुमार, समस्त कनखल क्षेत्र उत्तम कुमार तिवारी को सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP

सिंहद्वार के लिए विपिन चौहान अधिशासी अभियंता जल संस्थान को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है तथा सिंहद्वार से हरिलोक तिराहे तक प्रवेश कुमार, हरिलोक तिराहे से कोर कालेज तक देवेन्द्र कुमार को सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

चंडी देवी जोन में वेद प्रकाश को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जहां कालीमाता तिराहे व चण्डी घाट पार्किंग नरेश चौधरी चंडी चौकी से चिड़ियापुर बैरियर अविनाश भदोरिया एवं चंडी देवी मंदिर मनोज सिंह नेगी सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) फिंचा राम चौहान को संपूर्ण जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

रोशनाबाद स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय में 24 मई से 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसकी प्रभारी श्रीमती मीरा रावत होंगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सुदृढ़ सुरक्षा, ट्रैफिक एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम को साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गंगा दशहरा स्नान को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 2 6 6
Users Today : 373
Users Yesterday : 660
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 2 6 6
Users Today : 373
Users Yesterday : 660