(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर। थाना भगवानपुर पुलिस की टीम में एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बहबलपुर से गांव लव्वा की तरफ जाने वाले रास्ते पर नदी के सरहद पर एक अज्ञात पुरुष शव पड़ा हुआ है जिसकी संभवतः पीट पीट कर हत्या की गई है व शरीर पर कई जगह गम्भीर चोट के निशान हैं।
सूचना पर मौके पर पहुंची थाना भगवानपुर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया तथा शव का पंचायतनामा भर कर शव को मोर्चरी रुडकी भिजवाया।
मृतक की पहचान कलीम पुत्र मुरादु निवासी ग्राम बचीटी थाना देववंद जनपद सहारनपुर के रूप हुयी। घटना के सम्बन्ध में हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया।
कप्तान नवनीत सिंह द्वारा हत्याकांड का जल्द पटाक्षेप करने के लिए दिए गए निर्देशों पर अपनी जांच का दायरा बढ़ते हुए टीम ने मौके पर जाकर सूचना तंत्र को सक्रिय कर स्थानीय लोगो से भी जानकारी जुटाई गई तो ज्ञात हुआ की घटना वाले दिन देर रात एक अज्ञात काली क्रेटा कार देखी गई थी।
संदेह का पीछा करते हुए इलेक्ट्रॉनिक इनपुट/एविडेंस की गहराई से पड़ताल की तो ये तथ्य प्रकाश मे आया की सलेमपुर मे किराये पर रह रहे मृतक कलीम व उसका भाई कामिल काम की तलाश मे भगवानपुर की तरफ आये और रात को धरोहर होटल में खाना खाने चले गये लेकिन किसी बात को लेकर होचल संचालक व उसकी साथियों का मृतक व मृतक के भाई साथ झगडा हो गया।
जिस पर मृतक का भाई वहा से जान बचाकर भाग गया । लेकिन आरोपित ने मृतक को पीट पीट कर मार कर शव को ग्राम लाव्वा के नदी किनारे फेंक दिया।
इतनी जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने कल हसनपुर मदनपुर पुल से सौरभ चौहान, अंकित कुमार, हर्ष, अनमोल सैनी व विशाल सैनी को गिरफ्तार किया। आरोपी अच्छे पढ़े लिखे हैं और बीटेक, बी0फार्मा जैसे कोर्स किए हुए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनमें से हर्ष और अंकित चौहान ने होटल धरोहर लीज पर लिया है। जिसको चलाने में अर्पित और ऋषि भी इसकी मदद करते हैं। घटना की रात हर्ष अपनी पत्नी को स्कार्पियो से छोड़ने सीतापुर गया था।
देर रात झगड़े की सूचना पर वह होटल धरोहर भगवानपुर पहुंचा। जहां विशाल, अंकित आदि मौजूद थे। इन्होंने झगड़ा कर रहे दोनों लड़कों को डंडों से मारना शुरू कर दिया।
तभी मौके का फायदा उठाकर उनमे से एक लड़का रोड की तरफ भाग गया। इसके बाद इन्होंने कलीम नाम के लड़के को और पीटा।
मृतक की सांस बंद मिलने पर आरोपियों ने उसका शव क्रेटा गाड़ी की डिग्गी में रख दिया । लव्वा गांव होते हुए खेतों से निकल कर नदी के पास पहुंच बॉडी को निकालकर वहीं फेंक दिया। पकड़े गए आरोपित
सौरभ चौहान पुत्र संजय कुमार निवासी खुब्बनपुर,अंकित कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी खुब्बनपुर,हर्ष पुत्र प्रवीण चौहान निवासी खुब्बनपुर,अनमोल सैनी पुत्र भीशम सैनी निवासी सलेमपुर राजपुताना थाना गंगनहर,विशाल सैनी पुत्र राजेश सैनी निवासी सोना सईद माजरा थाना गागलहेडी का चालान कर दिया गया है।




































Users Today : 119
Users Yesterday : 1685
