न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » विदाई » “पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को खड़खड़ी श्मशान घाट पर DM और SSP हरिद्वार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, नम आंखों से दी अंतिम विदाई”

“पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को खड़खड़ी श्मशान घाट पर DM और SSP हरिद्वार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, नम आंखों से दी अंतिम विदाई”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

बुधवार को उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचा, जहां जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें श्रद्धापूर्वक अंतिम विदाई दी गई।

“देशभक्ति, ईमानदारी और सादगी की मिसाल रहे खंडूड़ी जी को हर आंख नम होकर विदा कर रही थी।” 

इस दौरान जिलाधिकारी हरिद्वार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने श्मशान घाट पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अधिकारियों ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का जीवन जनसेवा, अनुशासन और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक रहा है।

“उत्तराखंड की राजनीति में स्वच्छ छवि और विकासवादी सोच के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।”

अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी और आमजन मौजूद रहे। पूरे वातावरण में शोक और सम्मान का भाव दिखाई दिया। लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।

“प्रदेश ने आज एक ऐसा नेता खो दिया, जिसकी ईमानदारी और कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।” 

देश एवं प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

ALSO READ  “हरिद्वार पुलिस की दमदार अफसर डीएसपी नताशा सिंह को भावुक विदाई, शानदार कार्यशैली और सख्त पुलिसिंग की हर तरफ हुई तारीफ — अब सीआईडी देहरादून में संभालेंगी बड़ी जिम्मेदारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 7 5
Users Today : 427
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 7 5
Users Today : 427
Users Yesterday : 836